लाइव न्यूज़ :

भाजपा शासित राज्यों के सीएम, उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी और नए BJP अध्यक्ष नड्डा 

By भाषा | Updated: January 20, 2020 14:17 IST

नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा बैठक में ही की जाएगी। हिमाचल प्रदेश से आने वाले नेता के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी के नेता नरेंद्र तोमर ने नड्डा की संभावित नियुक्ति पर कहा कि उनके पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है।कई केन्द्रीय मंत्री और पार्टी शासित राज्यों के प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर नड्डा के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र और भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार शाम बैठक करेंगे। वरिष्ठ नेता जे. पी. नड्डा का पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाना लगभग तय है।

नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा बैठक में ही की जाएगी। हिमाचल प्रदेश से आने वाले नेता के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। पार्टी के नेता नरेंद्र तोमर ने नड्डा की संभावित नियुक्ति पर कहा कि उनके पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है और आश्वासन जताया कि पार्टी उनके नेतृत्व में मजबूत ही होगी।

राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह सहित कई केन्द्रीय मंत्री और पार्टी शासित राज्यों के प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर नड्डा के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नड्डा से पहले अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। केन्द्रीय गृह मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। नड्डा का चयन साढ़े पांच साल के लिए किया जाएगा।

भाजपा ने सोमवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी और इसके साथ ही वरिष्ठ नेता जे. पी. नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने उम्मीदवार के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि नड्डा के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। नड्डा के चयन की आधिकारिक घोषणा दोपहर में की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें बधाई देने पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। नड्डा से पहले अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। केन्द्रीय गृह मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। नड्डा का चयन साढ़े पांच साल के लिए किया जाएगा।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाहिमाचल प्रदेशदिल्लीउत्तर प्रदेशबिहारराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तानी महिला ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, पति के दिल्ली में दूसरी शादी करने का किया दावा

क्राइम अलर्टमां और पत्नी में रोज झगड़ा, तंग आकर 40 साल के बेटे राहुल ने 68 वर्षीय मां मधु की गर्दन रेती और थाने में किया आत्मसमर्पण

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा

कारोबारPetrol Diesel Price Today: संडे मॉर्निंग अपडेट हो गए ईंधन के नए दाम, फटाफट करें चेक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा