लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता ने कहा- पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई, प्रधानमंत्री ने अंग्रेजी और बंगाली में ट्वीट किया, धन्यवाद ममता दीदी

By भाषा | Updated: September 17, 2019 19:12 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल को दिये जाने वाले कोष, राज्य का नाम बदलने और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी मोदी को बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को होने वाली बैठक के लिये रवाना हो गई हैं। ममता ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। ममता ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।"

ममता विभिन्न मु्द्दों पर चर्चा के लिये बुधवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकती हैं। मोदी ने ममता की बधाई स्वीकार करते हुए अंग्रेजी और बंगाली में ट्वीट किया, "धन्यावाद ममता दीदी।" ममता बुधवार को होने वाली बैठक के लिये रवाना हो गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल को दिये जाने वाले कोष, राज्य का नाम बदलने और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी मोदी को बधाई दी।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण, विचार,अथक प्रयास और कुशल नेतृत्व ने देश को नयी ऊंचाई पर ले जाने में मदद की है और देश अपने पुराने वैभव को पा लेने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘‘उन्हें उनके जन्मदिन के मौके पर लाखों लोगों के साथ मैं भी बधाई देता हूं और उनकी लंबी आयु तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ 

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा