लाइव न्यूज़ :

भाजपा खेल रही है देश में सरकार गिराने का गंदा खेल, सीएम गहलोत बोले-राजस्थान में खरीद-फरोख्त का ‘रेट’ बढ़ा

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 30, 2020 21:25 IST

विधायकों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात बरते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा देश में सरकारें गिराने में लगी हुई है। हम प्रदेश सब कुछ पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इनको कोई परवाह नहीं है। मजबूरी में हमारे विधायक होटल में बैठे हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान भाजपा के लोग छिप-छिप कर दिल्ली जाते हैं। हम भी उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं, बेनकाब करेंगे।हार्स ट्रेडिंग के रेट राजस्थान में बढ़ गए हैं। लेकिन राजस्थान में फ्लोर टेस्ट होगा। प्रधानमंत्री को मैंने पूरी जानकारी दी है।मुख्यमंत्री ने मायावती पर भाजपा के इशारे पर बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सीबीआई, ईडी के नाम पर डरा रही है।

जयपुरः राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच आखिरकार राज्यपाल ने 14 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाने के आदेश दे दिये। राज्यपाल द्वारा आदेश दिये जाने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फेयरमॉन्ट होटल पहुंचे और कांग्रेस विधायक दल की बैठक लेकर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराए जाने की बाद कहते हुए सभी विधायकों को सत्र शुरू होने तक होटल में ही रहने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को कामकाज निपटाने के लिए सचिवालय जाने भी छूट दी है। विधायकों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात बरते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा देश में सरकारें गिराने में लगी हुई है। हम प्रदेश सब कुछ पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इनको कोई परवाह नहीं है। मजबूरी में हमारे विधायक होटल में बैठे हैं।  

भाजपा को जनता माफी नहीं करेगी

उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता माफी नहीं करेगी। राजस्थान भाजपा के लोग छिप-छिप कर दिल्ली जाते हैं। हम भी उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं, बेनकाब करेंगे। हार्स ट्रेडिंग के रेट राजस्थान में बढ़ गए हैं। लेकिन राजस्थान में फ्लोर टेस्ट होगा। प्रधानमंत्री को मैंने पूरी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने मायावती पर भाजपा के इशारे पर बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सीबीआई, ईडी के नाम पर डरा रही है। मायावती भी डर और मजबूरी में ऐसा बयान दे रही हैं। भाजपा लोकतांत्रिक नहीं बल्कि फासिस्ट पार्टी है। आज मीडिया भयभीत है और निष्पक्ष रिपोर्टिँग नहीं कर पा रहा है। लेकिन सच को सामने लाएगा।

विधानसभा सत्र बुलाने की तिथि 14 अगस्त निर्धारित हुई है

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि कल रात से जब से विधानसभा सत्र बुलाने की तिथि 14 अगस्त निर्धारित हुई है, तब से राज्य में खरीद-फरोख्त का ‘रेट’ बढ़ गया है। गहलोत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘कल रात से जब से विधानसभा सत्र बुलाने की घोषणा हुई है, राजस्थान में खरीद-फरोख्त (विधायकों की) का ‘रेट’ बढ़ गया है।

इससे पहले पहली किश्त 10 करोड़ और दूसरी किश्त 15 करोड़ रुपये थी। अब यह असीमित हो गई है। सब लोग जानते हैं कौन लोग खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।’’ गहलोत ने बसपा प्रमुख मायावती पर हमला करते हुए कहा कि वह मजबूरी में बयान दे रही हैं। उनकी शिकायत वाजिब नहीं है। छह बसपा विधायक अपने विवेक से कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोतसचिन पायलटकलराज मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा