लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक मार्च से अनिश्चित भूख हड़ताल करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

By भाषा | Updated: February 23, 2019 19:22 IST

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली पुलिस, नगर निगमों और डीडीए पर नियंत्रण किया हुआ है जिसके कारण लोग ‘‘उच्च अपराध दर, अस्वच्छता और विकास की कमी का सामना कर रहे है।’’

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली सरकार शहर के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में असमर्थ है क्योंकि उसके पास अधिकारों की कमी है।

केजरीवाल ने सदन को बताया, ‘‘मैं दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने के लिए एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करूंगा। लोगों ने हमें इतना कुछ दिया है कि हमें उनके लिए अपना जीवन भी बलिदान करना पड़े, तो वह भी कम है।’’

उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता के बाद से दिल्ली के लोग ‘‘अन्याय और अपमान’’ का सामना कर रहे हैं क्योंकि उनके द्वारा निर्वाचित सरकार के पास उनके लिए काम करने की शक्ति का अभाव है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘दिल्ली की निर्वाचित सरकार लोगों को न्याय नहीं दे सकती, उनके लिए काम नहीं कर सकती और विकास कार्यो को पूरा नहीं कर सकती क्योंकि उसके पास अधिकारों की कमी है और केन्द्र सरकार उसके कामकाज में बाधा उत्पन्न करती है। क्या दिल्ली के मतदाताओं की कीमत अन्य राज्यों की तुलना में कम है? ”

केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली पुलिस, नगर निगमों और डीडीए पर नियंत्रण किया हुआ है जिसके कारण लोग ‘‘उच्च अपराध दर, अस्वच्छता और विकास की कमी का सामना कर रहे है।’’

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा