लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने राहुल को पत्र लिखकर कहा- फिर से संभाले कांग्रेस की कमान

By भाषा | Updated: August 23, 2020 18:28 IST

भूपेश बघेल ने कहा, ‘‘135 साल के इतिहास में कांग्रेस ने अनेक संकटों का सामना किया, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं की गांधी-नेहरू परिवार में आस्था हमेशा अडिग रही। देश की जनता ने लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप ही इस परिवार के प्रति अपना समर्थन जताया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल ने लिखा, ‘‘हर चुनौती में हमारे लिए उम्मीद की किरण सोनिया जी और राहुल जी हैं। हम सभी आपके साथ हैं।"छत्तीसगढ़ और देश के करोड़ों कार्यकर्ता और देशवासी आपके साथ हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसे अनुरोध है कि असहमति के स्वरों के बीच अविचलित रहते हुए देश को नयी दिशा दिखाएं और कांग्रेस का नेतृत्व पुन: संभालें।

नयी दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को राहुल गांधी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह एक एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालें। उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘गांधी-नेहरू परिवार का भारत को गरीब राष्ट्र की श्रेणी से निकालकर आधुनिक राष्ट्र बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

इस परिवार ने देश के लिए जो कुर्बानियां दी हैं वो अविस्मरणीय हैं।’’’ बघेल ने कहा, ‘‘135 साल के इतिहास में कांग्रेस ने अनेक संकटों का सामना किया, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं की गांधी-नेहरू परिवार में आस्था हमेशा अडिग रही। देश की जनता ने लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप ही इस परिवार के प्रति अपना समर्थन जताया है।’’

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘हर चुनौती में हमारे लिए उम्मीद की किरण सोनिया जी और राहुल जी हैं। हम सभी आपके साथ हैं। छत्तीसगढ़ और देश के करोड़ों कार्यकर्ता और देशवासी आपके साथ हैं। देश जिस संकटपूर्ण दौर से गुज़र रहा है उससे आपके नेतृत्व में ही छुटकारा मिलेगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपसे अनुरोध है कि असहमति के स्वरों के बीच अविचलित रहते हुए देश को नयी दिशा दिखाएं और कांग्रेस का नेतृत्व पुन: संभालें। हमें आशा है कि आपके नेतृत्व में कांग्रेस नयी ऊंचाइयां हासिल करेगी और देश के सामने खड़े संकटों पर विजय हासिल की जा सकेगी।’’  

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा