लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बोलीं BSP सुप्रीमो मायावती, आरक्षण खत्म करना चाह रही है BJP और कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 5, 2018 02:28 IST

जांजगीर-चंपा के अकलतारा विधानसभा क्षेत्र के तरौड़ गांव में एक रैली को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने आरक्षण को ‘‘निष्प्रभावी’’ बनाने की दिशा में काम किया है और वे धीरे-धीरे इसे खत्म करने की कोशिश कर रही हैं।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने रविवार को आरोप लगाया कि ‘‘जातिवादी’’ भाजपा और कांग्रेस आरक्षण व्यवस्था ‘‘खत्म’’ करने की कोशिश कर रही हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव में मायावती की बसपा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) से गठबंधन कर चुनावी मैदान में है।

जांजगीर-चंपा के अकलतारा विधानसभा क्षेत्र के तरौड़ गांव में एक रैली को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने आरक्षण को ‘‘निष्प्रभावी’’ बनाने की दिशा में काम किया है और वे धीरे-धीरे इसे खत्म करने की कोशिश कर रही हैं।

मायावती ने कहा, ‘‘बी आर आंबेडकर के प्रयासों के कारण दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण, खासकर सरकारी नौकरियों में, के लाभ मिलते रहे हैं।’’ उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर ‘‘जातिवादी मानसिकता’’ का आरोप लगाया।

मायावती ने कहा, ‘‘शुरुआत से ही उन पार्टियों की मानसिकता जातिवादी रही है...उन्होंने आरक्षण को निष्प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया है और धीरे-धीरे इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ 

छत्तीसगढ़ में दो चरणों - 12 नवंबर और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावबहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावतीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा