लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद मनोज तिवारी भूले अपनी मर्यादा,कहा- 'सोनिया गांधी ने छठ पूजा की होती तो बुद्धिमान बच्चा पैदा होता'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 11, 2018 21:45 IST

रविवार (10 नवंबर) को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी गायक सासंद मनोज तिवारी यहां के सरगुजा जिले मे प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा मे चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App

 छत्तीसगढ़ में  दूसरे चरण के चुनाव से पहले हर कोई प्रचार में जुटा हुआ है। रविवार (10 नवंबर) को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी गायक सासंद मनोज तिवारी यहां के सरगुजा जिले मे प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा मे चुनावी सभा को संबोधित किया।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कहा कि वह अपनी मर्यादा तक भूल गए। जनसभा को संबोधित करते हुए वह सोनिया गांधी पर निशाना साधने के चक्‍कर में शब्‍दों की मर्यादा भूल गए थे। मनोज ने यहां कहा कि अगर सोनिया गांधी ने छठ पूजा की होती तो उनके घर बुद्ध‍िमान बच्‍चा पैदा होताय़ उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। 

इसके बाद मनोज तिवारी जिले की दूसरी विधानसभा सीट लुण्ड्रा के करौली में पहुंचे। इतना ही नहीं इस चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने छठ पूजा को लेकर अपने गाए छठ गीतों को सुनाया था।  उन्होंने कहा कि इस बार सीतापुर समेत छत्तीसगढ़ में बीजेपी 60 से ज्यादा सीट जीतेगी, यहीं से मोदी जी के फिर प्रधानमंत्री बनने का शंखनाद होगा।

इस दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अगर छठ की पूजा की होती तो बुद्धिमान बच्चा पैदा होता, क्योंकि छठ माई की पूजा करने से बुद्धिमान बच्चा पैदा होते है भ्रष्ट नहीं। उनके इस बयान के बाद से कांग्रेस ने उनको आड़े हाथों लिया है। हांलाकि कांग्रेस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि पार्टी इसको बड़ा मुद्दा बना सकती है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावमनोज तिवारीसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा