लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में विलय का मामला: बसपा विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कहा- हाईकोर्ट नहीं सुप्रीम कोर्ट करें उनके मामले की सुनवाई

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 9, 2020 20:28 IST

बसपा के विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उनके मामले में भी वहीं समान प्रश्न है, जिनकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। राजनीतिक पार्टी के विलय का परीक्षण हाईकोर्ट नहीं कर सकता।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा के 6 विधायकों को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट 11 अगस्त को सुनवाई का फैसला सुनाने वाला है। बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायक एकल पीठ के निर्णय से दो दिन पूर्व ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये हैं।

जयपुर: राजस्थान के सत्ता के लिए जारी सियासी उठापटक का केन्द्र बने बसपा के 6 विधायकों को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट 11 अगस्त को सुनवाई का फैसला सुनाने वाला है। इसी बीच इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है।

बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायक एकल पीठ के निर्णय से दो दिन पूर्व ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये हैं। इन विधायको ने ट्रांसफर पिटीशन दाखिल करते हुए उनके मामले को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर किये जाने का आग्रह किया है।

बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए लखन सिंह और 5 अन्य विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष तर्क दिया कि गोआ के विधायकों के विलय संबंधित मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट को तय करना है कि कांग्रेस के 15 विधायकों का भाजपा में विलय सही है या गलत।

बसपा के विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उनके मामले में भी वहीं समान प्रश्न है, जिनकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। राजनीतिक पार्टी के विलय का परीक्षण हाईकोर्ट नहीं कर सकता। अतः इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि उक्त मामले में भाजपा विधायक मदन दिलावर और बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभाध्क्ष के 18 सितंबर 2019 को बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय के आदेश पर रोक लगाते हुए सभी विधायकों को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में किसी भी पक्ष में मतदान करने से रोकने की गुहार लगाई है। साथ ही जब तक इस मामले में अंतिम निर्णय नहीं आ जाता इन सभी विधायकों को विधानसभा की किसी कार्यवाहीं में भाग लेने पर रोक लगाने की भी हाईकोर्ट से अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में 11 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई है और खंडपीठ के निर्देशानुसार इसी दिन हाईकोर्ट की एकल पीठ को इस मामले में फैसला भी सुनाना है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा