लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तारः शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं, विभाग बंटवारा जल्द

By भाषा | Updated: January 1, 2020 18:24 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पाटिल यहां राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। विभागों के बंटवारे को लेकर गठबंधन के दलों में मतभेद की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।’’ विभागों के बारे में बुधवार या बृहस्पतिवार को घोषणा होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को 36 नए मंत्रियों के शपथ के साथ राज्य में मंत्रिपरिषद् के सदस्यों की संख्या अब 43 हो गयी है ।सरकार की आलोचना पर पाटिल ने कहा, ‘‘मुझे फड़नवीस के लिए सहानुभूति है।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को कहा कि विभागों के बंटवारे को लेकर शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच कोई मतभेद नहीं है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पाटिल यहां राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। विभागों के बंटवारे को लेकर गठबंधन के दलों में मतभेद की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।’’ विभागों के बारे में बुधवार या बृहस्पतिवार को घोषणा होने की संभावना है।

सोमवार को 36 नए मंत्रियों के शपथ के साथ राज्य में मंत्रिपरिषद् के सदस्यों की संख्या अब 43 हो गयी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिस्सा लेने के बाद पाटिल संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी राजस्व बढ़ाने के संबंध में बैठक हुई।

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) को क्या महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (एमएससी बैंक) के साथ मिला दिया जाएगा, इस बारे में पाटिल ने कहा, ‘‘पीएमसी बैंक का संचालन तीन राज्यों में फैला है। इसलिए इसे एमएससी बैंक के साथ मिलाने में दिक्कतें हैं।’’

कर्ज माफी योजना को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस द्वारा सरकार की आलोचना पर पाटिल ने कहा, ‘‘मुझे फड़नवीस के लिए सहानुभूति है। वह अब विपक्ष में हैं इसलिए वह इस तरह से बोलते रहेंगे।’’ 

टॅग्स :इंडियाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारकांग्रेसशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा