लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम येदियुरप्पा ने 10 नए मंत्रियों को प्रभार दिया, रमेश जरकीहोली के पास सिंचाई

By भाषा | Updated: February 10, 2020 19:56 IST

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने लोक प्रशासन, बेंगलुरु विकास, खुफिया विभाग, वित्त विभाग और उन सारे प्रभारों को अपने पास रखा है जो आवंटित नहीं किए गए हैं। सरकार की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक आनंद सिंह को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता प्रभार मिले हैं। वहीं श्रीमंत पाटिल को कपड़ा विभाग और के गोपालैय्या को लघु उद्योग प्रभार मिला है। 

Open in App
ठळक मुद्देयेदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल में बाकी छह रिक्त स्थानों को भरने के बारे में निर्णय के लिए दिल्ली जाने से भी इनकार किया।मंत्रियों में रमेश जरकीहोली भी शामिल हैं, जिन्हें सिंचाई विभाग मिला है।

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के चार दिन बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को 10 नए मंत्रियों को प्रभार आवंटित कर दिया। इन मंत्रियों में रमेश जरकीहोली भी शामिल हैं, जिन्हें सिंचाई विभाग मिला है।

मुख्यमंत्री ने लोक प्रशासन, बेंगलुरु विकास, खुफिया विभाग, वित्त विभाग और उन सारे प्रभारों को अपने पास रखा है जो आवंटित नहीं किए गए हैं। सरकार की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक आनंद सिंह को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता प्रभार मिले हैं। वहीं श्रीमंत पाटिल को कपड़ा विभाग और के गोपालैय्या को लघु उद्योग प्रभार मिला है। 

भाजपा को कांग्रेस जदएस गठबंधन सरकार को गिराने और सत्ता में आने में मदद करने वाले दस दलबदलुओं को मंत्रिमंडल में स्थान देते हुए येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शनिवार से पहले ही विभाग आवंटित किये जाएंगे। येदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल में बाकी छह रिक्त स्थानों को भरने के बारे में निर्णय के लिए दिल्ली जाने से भी इनकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल मैं नहीं जा रहा हूं लेकिन विभागों का बंटवारा सोमवार को होगा।’’ भाजपा सूत्रों ने कहा कि येदियुरप्पा ने संभवत: गोकाक के विधायक रमेश जारकिहोली के कथित दबाव के चलते विभागों का आवंटन टाल दिया , जारकिहोली जल संसाधन विभाग के लिए दबाव बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दूसरी तरफ, भाजपा नेतृत्व उन्हें लोक निर्माण विभाग देना चाहता है।

सूत्रों के अनुसार जारकिहोली ने येदियुरप्पा के निवास पर विस्तृत चर्चा की, लेकिन वह नाखुश होकर वहां से निकले। बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल विस्तार से भाजपा के मूल नेताओं में असंतोष फैल गया है जिन्हें जगह नहीं मिली है।

पाटी विभागों के लिए भारी लामबंदी के बीच असंतोष पर काबू पाने में जुट गयी है। इस विस्तार से मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की संख्या 28 हो गयी है लेकिन छह रिक्तियां अब भी हैं। पहला मंत्रिमंडल विस्तार अगस्त में हुआ था और 17 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिली थी।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा