लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में उपचुनावः पायलट ने कहा- दोनों विधानसभा क्षेत्र में हमारी शानदार जीत होगी, भाजपा को हराएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 13:42 IST

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, ‘‘दोनों विधानसभा क्षेत्र में हमारी शानदार जीत होगी। हमारी कोशिश है कि जनता इस चुनाव में सरकार के अच्छे काम के आधार पर मतदान करे। जनता को भावनाओं में बहकर या ऐसे मुद्दों पर मतदान नहीं करना चाहिए जिन पर दिल्ली के बड़े बड़े नेता यहां आकर भाषण दे रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय मुद्दों के चुनाव हैं। सरकार के कामकाज को लोग परख रहे हैं ।उल्लेखनीय है कि राजस्थान की खींवसर और मंडावा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 21 अक्टूबर को होगा।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुरुवार को भरोसा जताया कि राज्य की दो विधानसभा सीटों के लिए इसी महीने होने वाले उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी अच्छे बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।

पायलट ने कहा, ‘‘दोनों विधानसभा क्षेत्र में हमारी शानदार जीत होगी। हमारी कोशिश है कि जनता इस चुनाव में सरकार के अच्छे काम के आधार पर मतदान करे। जनता को भावनाओं में बहकर या ऐसे मुद्दों पर मतदान नहीं करना चाहिए जिन पर दिल्ली के बड़े बड़े नेता यहां आकर भाषण दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय मुद्दों के चुनाव हैं। सरकार के कामकाज को लोग परख रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों सीटों पर अच्छे बहुमत के साथ हम जीतेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान की खींवसर और मंडावा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 21 अक्टूबर को होगा।

कांग्रेस ने मंडावा में रीटा चौधरी और खींवसर में हरेंद्र मिर्धा को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील कि सभी नवनिर्वाचित सांसद अपने अपने गांव चुन कर गोद लें ताकि उन गांवों में विकास करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्य करवा रही है। 

टॅग्स :इंडियाराजस्थानसचिन पायलटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा