लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में उपचुनावः भाजपा में शामिल होंगे 17 अयोग्य विधायक, पार्टी ने कहा- स्वागत है

By भाषा | Updated: November 13, 2019 15:43 IST

उप मुख्यमंत्री अश्वत्थनारायण सी एन ने कहा, ‘‘उनलोगों (अयोग्य विधायकों) ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है और हमारे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। पार्टी में शमिल होने के लिए उनका स्वागत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देफैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बी एल संतोष से नयी दिल्ली में मुलाकात की।आयोग्य विधायक मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से गुरुवार को मुलाकात करेंगे और भविष्य की योजना के बारे में निर्णय करेंगे।

उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस और जद एस के 17 अयोग्य विधायकों के लिए पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त किये जाने के कुछ ही घंटे बाद उप मुख्यमंत्री अश्वत्थनारायण सी एन ने दावा किया कि विपक्षी दलों के ये नेता 14 नवंबर को भाजपा में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनलोगों (अयोग्य विधायकों) ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है और हमारे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। पार्टी में शमिल होने के लिए उनका स्वागत है।’’ दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि कल सुबह साढे़ दस बजे बेंगलुरु में वह मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

अश्वत्थनारायण के साथ कुछ अयोग्य विधायकों ने फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बी एल संतोष से नयी दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पार्टी नेता और आयोग्य विधायक मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से गुरुवार को मुलाकात करेंगे और भविष्य की योजना के बारे में निर्णय करेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने बताया, ‘‘कोई दिक्कत या कोई अन्य चीज नहीं है, वे पार्टी में शामिल होना चाहते हैं और शामिल होंगे... उपचुनाव और अन्य बातें बाद में होंगी।’’ उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कांग्रेस और जद एस के 17 विधायकों को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार की ओर से अयोग्य करार दिये जाने के फैसले को बरकरार रखा लेकिन उन्हें पांच दिसंबर को होने वाला उपचनुाव लड़ने की अनुमति दे दी। 

टॅग्स :इंडियाकर्नाटकसुप्रीम कोर्टबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा