लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 27 सीट पर उपचुनावः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले- यह साधारण नहीं, भविष्य का चुनाव

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 27, 2020 15:06 IST

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा बताएं कि हमारा मुकाबला भाजपा से है, उनकी कोई उपलब्धियां तो है ही नहीं, जिन से हम मुकाबला करें. कमलनाथ ने दावा किया कि अपनी सरकार के दौरान उन्होंने प्रदेश के 26 लाख से अधिक किसानों का हमने कर्ज माफ किया है, मेरे पास इसके प्रमाण हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपेनड्राइव के रूप में, जिसमें उन किसानों के नाम, पते, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर और कितना कर्जा माफ हुआ है, उसकी राशि दर्ज है.मीडिया को भी यह उपलब्ध करा रहा हूं, यह हमारे कर्ज माफी का प्रमाण है, यह भाजपा के झूठ की पोल खोल रहा है.आपने कहा कि  जो कर्ज माफी को लेकर आरोप लगा रहे हैं वे स्वयं कर्ज माफी के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, इसके प्रमाण हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के 27 विधानसभा क्षेत्रों प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर कहा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है. मैं तो इसे उपचुनाव भी नहीं मानता, यह चुनाव तो मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव हैं.

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा बताएं कि हमारा मुकाबला भाजपा से है, उनकी कोई उपलब्धियां तो है ही नहीं, जिन से हम मुकाबला करें. कमलनाथ ने दावा किया कि अपनी सरकार के दौरान उन्होंने प्रदेश के 26 लाख से अधिक किसानों का हमने कर्ज माफ किया है, मेरे पास इसके प्रमाण हैं.

पेनड्राइव के रूप में, जिसमें उन किसानों के नाम, पते, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर और कितना कर्जा माफ हुआ है, उसकी राशि दर्ज है. मैं मीडिया को भी यह उपलब्ध करा रहा हूं, यह हमारे कर्ज माफी का प्रमाण है, यह भाजपा के झूठ की पोल खोल रहा है. आपने कहा कि  जो कर्ज माफी को लेकर आरोप लगा रहे हैं वे स्वयं कर्ज माफी के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, इसके प्रमाण हैं.

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ आधारित राजनीति करती है, वह सिर्फ प्रचार- प्रसार की राजनीति कर प्रदेश की जनता को गुमराह व भ्रमित करने में लगी हुई हैं. भाजपा ने मध्य प्रदेश में कैसे संविधान और प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ किया है, यह सभी जानते हैं. मध्य प्रदेश में सौदेबाजी कर व बोली लगाकर जनता की चुनी हुई लोकप्रिय सरकार को गिराया गया है.

कमलनाथ ने कहा कि जिस राज्य में राजनीति को भाजपा ने बिकाऊ बनाया है, वहां सब कुछ बिकाऊ है, यह भाजपा सरकार में ही संभव है. खरीद-फरोख्त की राजनीति से देश में प्रदेश कितना कलंकित हुआ है, यह सभी जानते हैं. आपने कहा कि मैं तो मध्यप्रदेश की पहचान बदलने में लगा था, भाजपा को यह सहन नहीं हुआ इसलिए मेरे सरकार गिरायी गई.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसकमलनाथशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा