लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 28 सीट पर उपचुनावः सिंधिया बोले- प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार करने पर भी भाजपा को जीतने में दिक्कत नहीं

By भाषा | Updated: September 26, 2020 10:42 IST

सिंधिया ने एक सवाल के जवाब में अशोकनगर जिले के राजपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये मेरा मध्य प्रदेश एवं मेरा ग्वालियर-चंबल संभाग सबका स्वागत करता है। (इस उपचुनाव में प्रियंका के चुनाव प्रचार करने से भी भाजपा को) कोई कठिनाई नहीं होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देग्वालियर-चंबल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करतीं हैं, तो भी भाजपा को उपचुनाव जीतने में कोई कठिनाई नहीं होगी।ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सिंधिया का गढ़ कहलाता है और प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से 16 सीटें इसी इलाके में आती हैं।उपचुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा और आगे आने वाले वर्षों में हम प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे।

अशोकनगरः भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यदि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने वाले आगामी उपचुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करतीं हैं, तो भी भाजपा को उपचुनाव जीतने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

सिंधिया ने एक सवाल के जवाब में अशोकनगर जिले के राजपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये मेरा मध्य प्रदेश एवं मेरा ग्वालियर-चंबल संभाग सबका स्वागत करता है। (इस उपचुनाव में प्रियंका के चुनाव प्रचार करने से भी भाजपा को) कोई कठिनाई नहीं होगी।’’

उनसे मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी उपचुनाव में, विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में प्रियंका गांधी द्वारा चुनाव प्रचार करने की संभावनाओं पर सवाल पूछा गया था। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सिंधिया का गढ़ कहलाता है और प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से 16 सीटें इसी इलाके में आती हैं।

राज्यसभा सदस्य सिंधिया ने दावा किया कि इन सभी 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा और आगे आने वाले वर्षों में हम प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली 15 महीने की पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार ने भ्रष्टाचार कर प्रदेश को तबाह कर दिया था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर से प्रदेश को विकास के मार्ग पर ले जाएंगे। 

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधियाप्रियंका गांधीशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा