लाइव न्यूज़ :

CM योगी से मिले बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय, भाजपा में जाने की अटकलें तेज

By भाषा | Updated: August 24, 2020 01:52 IST

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उपाध्याय वर्ष 2017 में बसपा के टिकट से विधायक बने थे लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों का साथ दिया था। पार्टी ने उसी वक्त उन्हें दल से निलंबित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसादाबाद सीट से बसपा विधायक तथा पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई।

लखनऊ: उत्तरा प्रदेश के हाथरस की सादाबाद सीट से बसपा विधायक तथा पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई। उपाध्याय के एक सहयोगी ने रविवार को इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि रामवीर उपाध्याय शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मिले थे।

इस सवाल पर कि क्या उपाध्याय भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्होंने कहा "नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे।" हालांकि इस बीच यह भी बात उठी कि उपाध्याय का बेटा भाजपा में शामिल होने जा रहा है।

इस बीच, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उपाध्याय वर्ष 2017 में बसपा के टिकट से विधायक बने थे लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों का साथ दिया था। पार्टी ने उसी वक्त उन्हें दल से निलंबित कर दिया था।

उन्होंने कहा कि उपाध्याय का बेटा बसपा का सदस्य नहीं है अगर वह भाजपा में शामिल होता है तो इससे बसपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बसपा मजबूती से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है और वे बसपा की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। 

टॅग्स :बीएसपीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा