लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को बताया विदेशी, मायवती ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता 

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 22, 2018 03:35 IST

मायावती ने शनिवार 21 जुलाई को दिल्ली में पार्टी की मीटिंग बुलाई थी। जिसमें जयप्रकाश सिंह को निकाला गया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि वह अपनी पार्टी को बीजेपी नहीं बनने देगी।

Open in App

नई दिल्ली, 22 जुलाई:  बीएसपी के उपाध्यक्ष और नैशनल को-ऑर्डिनेटर रहे जयप्रकाश सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निकाल दिया है। जयप्रकाश सिंह को पार्टी से इसलिए निकाला गया क्योंकि उन्होंने पार्टी मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी को गब्बर सिंह और राहुल गांधी को विदेशी बताया था। 

मायावती ने शनिवार 21 जुलाई को दिल्ली में पार्टी की मीटिंग बुलाई थी। जिसमें जयप्रकाश सिंह को निकाला गया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि वह अपनी पार्टी को बीजेपी नहीं बनने देगी। सूत्रों के अनुसार मीटिंग में जयप्रकाश सिंह पर पार्टी काडर की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया गया था। 

बढ़ सकती हैं राहुल गांधी की मुश्किलें, बीजपी सांसदों ने भेजा विशेषाधिकार हनन का नोटिस

पार्टी मीटिंग में तय हुई यह बात 

मायावती के नेतृत्व वाली मीटिंग में तय हुआ कि विपक्षी गठबंधन पर बात करने और इस पर बयान देने की जिम्मेदारी सिर्फ मायावती की ही होगी। मायावती के अलावा पार्टी का कोई भी नेता गठबंधन पर कुछ भी नहीं बोलेगा। पार्टी में इस मामले में हो रही बयानबाजी पर भी नारागजी जताई गई और साफ चेतावनी दी गई कि अगर कोई इस निर्देश का उल्लंघन करने का दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी। मीटिंग में मायावती ने बयानबाजी में शालीनता बरतने का भी निर्देश दिया।  पार्टी ने कहा कि जब भी गठबंधन की बात तय होगी उस बारे में सार्वजनिक जानकारी दी जाएगी। 

बता दें, बीएसपी ने मायावती को सोमवार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल अपने पिता की जगह मां पर गए। पिता देश के थे। उन पर जाते तो भला हो सकता था। इसलिए प्रधानमंत्री पद की एकमात्र विकल्प मायावती हैं। कर्नाटक में विपक्षी दलों के मंच पर सबसे बीच में मायावती थीं। उन्हें सभी दलों ने अपना नेता मान लिया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मायावतीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा