लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का सदस्यता अभियान सफल, 3.78 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2019 18:00 IST

भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस अभियान के प्रमुख बनाए गए है। अभियान के अंतर्गत 3,78 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ा है, जो तय लक्ष्य की तुलना में 1.6 करोड़ अधिक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का सदस्यता अभियान छह जुलाई को शुरू हुआ था।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।

भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान में 3.78 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ा है जो तय लक्ष्य की तुलना में 1.6 करोड़ अधिक हैं। पार्टी का सदस्यता अभियान मंगलवार को संपन्न हो गया।

भाजपा उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के सह संयोजक दुष्यंत कुमार गौतम ने करीब डेढ़ महीने तक चले इस अभियान को ‘‘काफी सफल’’ करार दिया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगले कुछ दिनों में जब पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों से आंकड़े एकत्र कर लेगी तब यह आंकड़ा पांच करोड़ के करीब पहुंच सकता है।

भाजपा का सदस्यता अभियान छह जुलाई को शुरू हुआ था। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। पार्टी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। 

भाजपा जम्मू-कश्मीर में संगठनात्मक चुनाव के लिए तैयार

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नेताओं की बैठक के साथ अपने संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। प्रदेश के चुनाव प्रभारी एस वरिंदरजीत सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद और पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी विनोद सोनकर केंद्र के प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में शामिल होंगे।

जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना की अगुवाई वाली बैठक में मंत्री, पार्टी की प्रदेश इकाई के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, सांसद और पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। सिंह ने कहा, ‘‘चुनाव प्रक्रिया बृहस्पतिवार को आरंभ होगी और पूरी प्रक्रिया में करीब चार महीने लगेंगे। इसमें बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और अंतत: प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी शामिल होगा।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हर तीन वर्षों में संगठनात्मक चुनाव कराने की परंपरा रही है। यह चुनाव आंतरिक लोकतंत्र का संकेत है और हर कार्यकर्ता इस पार्टी से जुड़कर गर्व महसूस करता है जो किसी एक परिवार से नहीं चलती बल्कि अपने कार्यकर्ताओं की इच्छा से चलती है।

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी मुनीश शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जिला स्तर पर चुनाव प्रभारी पहले ही नामित कर दिए है जिन्हें बूथ, मंडल और जिला स्तरों पर अपने-अपने जिलों में इस प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 10,600 बूथ, 230 मंडल और 29 जिले हैं जहां संगठनात्मक चुनाव कराए जाएंगे। 

टॅग्स :इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा