लाइव न्यूज़ :

अमित शाह को गांधीनगर से चुनाव लड़ाना चाहते हैं BJP कार्यकर्ता, यहां से आडवाणी हैं सांसद

By भाषा | Updated: March 17, 2019 16:57 IST

वेजलपुर से पार्टी के विधायक किशोर चौहान ने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। मैंने पर्यवेक्षकों के समक्ष यह मांग की थी और सभी ने इसका समर्थन किया।’’ वेजलपुर गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

Open in App

गुजरात भाजपा के कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष राज्य में गांधीनगर संसदीय सीट से चुनाव लड़े जहां मतदान 23 अप्रैल को होगा। पार्टी के एक विधायक ने रविवार को यह जानकारी दी। यह सीट अभी भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी के पास है। भाजपा ने इस सीट से उम्मीदवार के बारे में गांधीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय जानने के लिए शनिवार को पर्यवेक्षकों को भेजा था। 

वेजलपुर से पार्टी के विधायक किशोर चौहान ने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। मैंने पर्यवेक्षकों के समक्ष यह मांग की थी और सभी ने इसका समर्थन किया।’’ वेजलपुर गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि शाह पहले सरखेज सीट से विधायक थे। यह सीट भी गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती है। चौहान ने कहा, ‘‘वह (शाह) यहां हर किसी को जानते हैं और वह हमारा प्रतिनिधित्व करने के लिए उचित उम्मीदवार हैं।’’ 

पार्टी पर्यवेक्षक निमाबेन आचार्य ने बताया कि किसी भी भाजपा कार्यकर्ता या नेता ने गांधीनगर सीट के लिए दावा पेश नहीं किया है और सभी ने एक स्वर में मांग की है कि उनका राष्ट्रीय नेता इस सीट से चुनाव लड़े।

पार्टी के एक अन्य पर्यवेक्षक पृथ्वीराज पटेल ने बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि अभी तक यह सीट एक राष्ट्रीय नेता के पास थी तो केंद्रीय नेतृत्व में से ही किसी को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए। एल के आडवाणी साल 1996 के लोकसभा चुनाव को छोड़कर 1991 के बाद से गांधीनगर सीट से छह बार जीते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा