लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का दावा- 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी उत्तर प्रदेश में 74 सीटें जीतेगी

By भाषा | Updated: January 28, 2019 21:04 IST

2014 में उत्तर प्रदेश में हमारी ताकत 36 लाख कार्यकर्ताओं की थी, वहीं अब उत्तर प्रदेश में हमारे एक करोड़ 80 लाख कार्यकर्ता है जो नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और केन्द्र में भाजपा की सरकार फिर से बनाने के संकल्प के साथ चुनाव के मैदान में उतरेंगे।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में 74 से अधिक सीटों पर विजय के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में जाने को तैयार है।उन्होंने कहा कि जहां 2014 में उत्तर प्रदेश में हमारी ताकत 36 लाख कार्यकर्ताओं की थी, वहीं अब उत्तर प्रदेश में हमारे एक करोड़ 80 लाख कार्यकर्ता है जो नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और केन्द्र में भाजपा की सरकार फिर से बनाने के संकल्प के साथ चुनाव के मैदान में उतरेंगे।नड्डा ने सोमवार को चंदौली में लोकसभा चुनाव के मददेनजर सेक्टर संयोजकों की बैठक को संबोधित किया।नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमजन मानस के बीच बेहतर छवि और केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्य और जनकल्याणकारी नीतियां भाजपा के विजय का वाहक बनेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने बैठक में कहा कि भाजपा सभी दलों के लिए चुनौती है इसलिए सभी लोग गठजोड़ कर रहे हैं। आज मोदी की लोकप्रियता और भाजपा के प्रति जनता में बढ़ते आकर्षण के कारण जो लोग आपस में कभी मिल नहीं सकते थे आज वह गठजोड़ कर रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा