लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 4, 2020 19:57 IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने 2019-20 के अपराध के आंकड़े केंद्र से साझा करने से इनकार कर दिया क्योंकि राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हमलों के जवाब में भाजपा ने पलटवार किया।उसने कहा कि कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य का महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में ‘‘सबसे खराब प्रदर्शन’’ रहा है।

नई दिल्लीः हाथरस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हमलों के जवाब में भाजपा ने पलटवार किया और कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य का महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में ‘‘सबसे खराब प्रदर्शन’’ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राजू बिस्ता के मुताबिक बनर्जी ने दावा किया था कि देश ‘‘अति निरंकुशता’’ के साए में है और कहा कि ये टिप्पणियां उनकी ‘‘स्वीकारोक्ति’’ के समान है क्योंकि राज्य के लोगों से बेहतर कौन बता सकता है कि ‘‘तानाशाही शासन’’ में रहने का मतलब क्या होता है।

बिस्ता ने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 2019-20 के अपराध के आंकड़े केंद्र से साझा करने से इनकार कर दिया क्योंकि राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी का पाखंड पूरी तरह घृणा पैदा करने वाला है। कल, तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता में विरोध रैली निकाली लेकिन उसी समय तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने माकपा की एक रैली पर हमला किया और भाजपा को रैली करने की अनुमति नहीं दी गयी।’’

बिस्ता ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में सभी जानते हैं कि तृणमूल कांग्रेस ने किस तरह राज्य में लोकतंत्र के आधार को नष्ट करने के लिए काम किया है। उनकी सरकार ने काफी पहले ही संविधान का अनुसरण करना बंद कर दिया था।’’ 

टॅग्स :ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा