लाइव न्यूज़ :

भाजपा-शिवसेना साथ लड़े, राकांपा-कांग्रेस साथ, उन्हें अपना रास्ता चुनना है और हम अपनी राजनीति करेंगेः पवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 15:40 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन का दावा कर रहे सभी दलों को “अपना रास्ता चुनना” होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक दलों को अपना रास्ता चुनना है : महाराष्ट्र में सरकार गठन पर बोले पवार।भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद शिवसेना ने कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से समर्थन के लिये संपर्क किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अपनी मुलाकात से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन का दावा कर रहे सभी दलों को “अपना रास्ता चुनना” होगा।

भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद शिवसेना ने कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से समर्थन के लिये संपर्क किया था। संसद का शीत्र सत्र शुरू होने से पहले उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “भाजपा-शिवसेना साथ लड़े, हम (राकांपा) और कांग्रेस साथ मिलकर लड़े। उन्हें अपना रास्ता चुनना है और हम अपनी राजनीति करेंगे।”

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं और बहुमत के लिये जरूरी आंकड़ा 145 विधायकों का है। भाजपा और शिवसेना ने क्रमश: 105 और 56 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा आसानी से हासिल कर लिया था लेकिन मुख्यमंत्री पद पर साझेदारी को लेकर दोनों में सहमति नहीं बनी और सरकार भी नहीं बन पाई। कांग्रेस और राकांपा के बीच भी चुनाव पूर्व गठबंधन था और उन्होंने क्रमश: 44 और 54 सीटें जीती थीं। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा