लाइव न्यूज़ :

शिरोमणि अकाली दल-भाजपा में अनबनः अकाली हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 13:29 IST

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने हरियाणा में उसके एकमात्र विधायक को भाजपा में शामिल करने के लिए भगवा पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने ‘‘अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण’’ काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘गठबंधन की एक ‘मर्यादा’ होती है। हमारे मौजूदा विधायक को अपने खेमे में शामिल करके भाजपा ने अनैतिक काम किया और मर्यादा का उल्लंघन किया।’’उन्होंने हालांकि कहा कि पंजाब और दिल्ली में भगवा पार्टी के साथ गठबंधन बना रहेगा।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भुंदर ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी हरियाणा में अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

राज्य में अपने एकमात्र विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद शिअद ने हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का फैसला किया है। भुंदर ने कहा, ‘‘हम आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रयास करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय, किसान और श्रमिकों के संपर्क में है और राज्य में उनके समर्थन से चुनाव लड़ा जायेगा। भुंदर ने कहा, ‘‘हम हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बात कर रहे थे। लेकिन इसके बाद यह घटनाक्रम (शिअद विधायक का भाजपा में शामिल होना) हो गया।’’

इस बीच शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने हरियाणा में उसके एकमात्र विधायक को भाजपा में शामिल करने के लिए भगवा पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने ‘‘अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण’’ काम किया है।

सुखबीर ने कहा, ‘‘गठबंधन की एक ‘मर्यादा’ होती है। हमारे मौजूदा विधायक को अपने खेमे में शामिल करके भाजपा ने अनैतिक काम किया और मर्यादा का उल्लंघन किया।’’ उन्होंने हालांकि कहा कि पंजाब और दिल्ली में भगवा पार्टी के साथ गठबंधन बना रहेगा लेकिन उन्होंने कहा कि शिअद हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। 

टॅग्स :इंडियाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा