शिरोमणि अकाली दल-भाजपा में अनबनः अकाली हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 28, 2019 01:02 PM2019-09-28T13:02:34+5:302019-09-28T13:29:39+5:30

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने हरियाणा में उसके एकमात्र विधायक को भाजपा में शामिल करने के लिए भगवा पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने ‘‘अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण’’ काम किया है।

BJP - Shiromani Akali Dal conflict: SAD will contest Haryana Assembly elections alone, not alliance | शिरोमणि अकाली दल-भाजपा में अनबनः अकाली हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी

पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय, किसान और श्रमिकों के संपर्क में है।

Highlights‘‘गठबंधन की एक ‘मर्यादा’ होती है। हमारे मौजूदा विधायक को अपने खेमे में शामिल करके भाजपा ने अनैतिक काम किया और मर्यादा का उल्लंघन किया।’’उन्होंने हालांकि कहा कि पंजाब और दिल्ली में भगवा पार्टी के साथ गठबंधन बना रहेगा।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भुंदर ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी हरियाणा में अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

राज्य में अपने एकमात्र विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद शिअद ने हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का फैसला किया है। भुंदर ने कहा, ‘‘हम आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रयास करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय, किसान और श्रमिकों के संपर्क में है और राज्य में उनके समर्थन से चुनाव लड़ा जायेगा। भुंदर ने कहा, ‘‘हम हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बात कर रहे थे। लेकिन इसके बाद यह घटनाक्रम (शिअद विधायक का भाजपा में शामिल होना) हो गया।’’

इस बीच शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने हरियाणा में उसके एकमात्र विधायक को भाजपा में शामिल करने के लिए भगवा पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने ‘‘अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण’’ काम किया है।

सुखबीर ने कहा, ‘‘गठबंधन की एक ‘मर्यादा’ होती है। हमारे मौजूदा विधायक को अपने खेमे में शामिल करके भाजपा ने अनैतिक काम किया और मर्यादा का उल्लंघन किया।’’ उन्होंने हालांकि कहा कि पंजाब और दिल्ली में भगवा पार्टी के साथ गठबंधन बना रहेगा लेकिन उन्होंने कहा कि शिअद हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। 

Web Title: BJP - Shiromani Akali Dal conflict: SAD will contest Haryana Assembly elections alone, not alliance

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे