लाइव न्यूज़ :

चुनावी रणनीतिः बीजेपी चुन रही है सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स, अमित शाह से मिलने का मौका

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 7, 2018 15:53 IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पहली बार इस तरीके की प्रोफाइलिंग कर रही है।

Open in App

रायपुर, 7 अक्टूबरः  छत्तीसगढ़ के लोगों को ई-मेल, फेसबुक मैसेज और वाट्सएप के जरिए एक आमंत्रण हर तरफ दौड़ रहा है। उस आमंत्रण पत्र में कहा जा रहा है कि अगर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करनी है तो ये फॉर्म भर दीजिए। इस आमंत्रण के लिए लोगों का चयन सोशल मीडिया प्रोफाइल के मंथन के बाद लिया गया है। इसमें सोशल मीडिया पोस्ट, लाइक और पहुंच जैसे पैमाने देखे गए हैं।

माना जा रहा है कि सोशल मीडिया के चयनित वॉलेंटियर्स से बीजेपी सुप्रीमो 12 अक्टूबर को मुलाकात कर सकते हैं। यह छत्तीसगढ़ चुनावी रणनीति का एक हिस्सा है। 90 विधानसभा साटों वाले इस राज्य में शाह ने 65 सीटों का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बीजेपी बेहद माइक्रो स्तर पर काम कर रही है।

इतना व्यक्तिगत स्तर पर प्रचार की रणनीति किसी विधानसभा चुनाव में पहली बार देखने को मिल रही है। जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद ऐसे लोगों से मिल रहे हैं जो पार्टी के प्रचारक की भूमिका निभा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 18 सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद दूसरे चरण में 72 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। मतगणना 11 दिसंबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा