लाइव न्यूज़ :

इमरजेंसी पर कांग्रेस को घेर ट्विटर पर छाए संबित पात्रा, कहा- 'आज ये खुद मान रहे हैं कि 41 नहीं बल्कि 45 साल पहले की थी तानाशाही'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 25, 2020 16:15 IST

आपातकाल के 45 साल: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि आपातकाल देश का काला अध्याय है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आपातकाल वाली मानसिकता आज भी कांग्रेस के अंदर है।

Open in App
ठळक मुद्देसंबित पात्रा ने आज (25 जून) को आपातकाल को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।संबित पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक प्रमुख चेहरा हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं।

नई दिल्ली: स्वतंत्र भारत में लगाए गए आपातकाल के आज 45 साल हो गए हैं। इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आज (25 जून) सारे  नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा आपातकाल पर किए अपने ट्वीट को लेकर ट्विटर पर छाए हुए हैं। ट्विटर पर संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा, ''41 साल हो गए ...भूलना मत क्या किया था इस 'राजवंश' ने।''  संबित पात्रा के इस ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए एक कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी है कि 41 साल नहीं बल्कि 45 साल हुए। जिसके बाद ट्विटर पर संबित पात्रा का ट्वीट वायरल हो गया। 

कांग्रेस नेता राहुल काजल ट्वीट करते हुए लिखा, अनपढ़ संबित पात्रा, यार कितनी बार बोला है कि अपना इलाज करवाओ। 41 नहीं 45 होता है। थोड़ा पढ़-लिख लेते यार! अब इसमें भी कांग्रेस का कसूर निकाल दो।

कांग्रेस नेता राहुल काजल के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए संबित पात्रा ने लिखा, ''हा हा...देखो आज कांग्रेसी,आपातकाल का नाम सुनते ही जिनके मुंह में दही जम जाती थी..आज खुद मान रहें है 41 साल नहीं बल्कि 45 साल पहले हमने तानाशाही की थी...वाह ...।''

बीजेपी नेता संबित पात्रा द्वारा किए गिए ट्वीट का स्क्रीनशॉट

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''मित्रों आज सभी कांग्रेसी कह रहे हैं ''हां हमने लोकतंत्र की हत्या की थी...मगर 45 साल पूर्व किया था न की 41 साल पहले''...सभी कांग्रेसी जिस गति से मेरे आपातकाल वाले ट्वीट को रि-ट्वीट कर रहे हैं ...शायद शाम तक ट्विटर का लोगो बदल जाएगा।''

आज ही के दिन भारत में लगाई गई थी इमरजेंसी

इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई जिसने कई ऐतिहासिक घटनाओं को जन्म दिया। 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे। अखबारों और रेडियो को बंद कर दिया गया था। 

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

राजनीति अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल