लाइव न्यूज़ :

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले, सैनिकों का मनोबल तोड़ने के लिए दिन-रात जुटी है कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 22, 2020 05:57 IST

लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हाल में हुई झड़प में भारत के 20 जवानों के शहीद होने के मामले को लेकर कांग्रेस के रवैये की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने गम्भीर आरोप लगाया और कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी सैनिकों का मनोबल तोड़ने के लिए दिन-रात काम कर रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने छह साल के कार्यकाल में छह दशक के अंतर को पाटने का काम किया है मोदी सरकार 2.0 का पहला साल उपलब्धियों का और चुनौतियों से निपटने का साल रहा है।

सीमा पर चीन से भारत की तनातनी के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर देश के सैनिकों का मनोबल तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर उसे विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं पता तो वह भाजपा से ट्यूशन ले ले। नड्डा ने रविवार शाम प्रदेश के पश्चिम तथा ब्रज क्षेत्र में 'जनसंवाद' नाम से आयोजित डिजिटल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं देश को आश्वासन देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की एक-एक इंच धरती और सीमा सुरक्षित और मजबूत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम तो कांग्रेस से नहीं पूछ रहे कि यूपीए के समय में चीन ने कितनी हमारी जमीन ले ली। हम ये भी नहीं पूछ रहे कि आपके शासन में सीमा में कितनी किलोमीटर सड़कें बनी। वर्ष 2014-19 तक सीमा क्षेत्र में करीब 98 प्रतिशत सड़कें बनकर तैयार हो गई हैं।’’  उन्होंने कहा ‘‘मैं कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट शब्दों में कहता हूं कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत के विकास का खाका तैयार है, आप अपने खाके की चिंता करो, वो हर दिन नीचे जा रहा है। कोरोना काल में विपक्ष ने राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने तो गैर जिम्मेदाराना काम किया है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित के लिए भारत को क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) में शरीक न करने का फैसला किया है, क्योंकि आरसीईपी भारत के किसानों, मजदूरों, उद्यमियों के पक्ष में नहीं है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत की स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही आर्थिक समस्याओं का भी समाधान किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोदी के नेतृत्व में भारत बुलंदियों पर पहुंचेगा। कोरोना हारेगा, देश जीतेगा। नड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ेगा। देश में उत्तर प्रदेश की छवि देश में बदली है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 66.77 लाख लोगों को मुफ्त सिलेंडर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के दो करोड़ किसानों को ‘प्रधानमंत्री सम्मान निधि’ के अंतर्गत 3,800 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली है। 

टॅग्स :जेपी नड्डाकांग्रेसभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा