पंजाब के बादल गांव पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, CAA पर बंद कमरे में प्रकाश सिंह बादल से मिले, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Published: February 20, 2020 05:58 PM2020-02-20T17:58:50+5:302020-02-20T17:58:50+5:30

अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव के भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के दौरे के कुछ दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार चलाने के लिए अल्पसंख्यकों को "साथ लिया जाना चाहिए।’’ दोनों नेताओं की बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चली बैठक महत्वपूर्ण है

BJP National President Jagat Prakash Nadda met Shiromani Akali Dal (SAD) patron Parkash Singh Badal, in Bathinda | पंजाब के बादल गांव पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, CAA पर बंद कमरे में प्रकाश सिंह बादल से मिले, जानिए क्या है मामला

भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक प्रकाश सिंह बादल साहब से शिष्टाचार मुलाकात की।

Highlightsअकाली दल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, '' बादल परिवार के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल से पंजाब के बादल गांव स्थित उनके घर में मुलाकात की और राज्य में राजग को मजबूत करने पर विचार किया।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। बादल के पैतृक गांव के नड्डा के दौरे के कुछ दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार चलाने के लिए अल्पसंख्यकों को "साथ लिया जाना चाहिए।’’ दोनों नेताओं की बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चली बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल में भाजपा और उसके सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के बीच संशोधित नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मतभेद उभर कर सामने आए थे और उसके बाद अकाली दल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।

इसने बाद उसने विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन किया। बैठक के बाद नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने बेटे की शादी के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण देने की खातिर अनुभवी नेता से मिलने गए थे। नड्डा ने कहा, '' बादल परिवार के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं।’’

भाजपा अध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक प्रकाश सिंह बादल साहब से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘‘बादल साहब से मिलना हमेशा हमें प्रेरणा देता है।’’ नड्डा के साथ भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा भी थे जो पंजाब के पार्टी प्रभारी भी हैं। बादल गाँव पहुँचने पर नड्डा का फूलों और पारंपरिक भांगड़ा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

बादल ने 13 फरवरी को अमृतसर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा की यह पहली पंजाब यात्रा थी। बादल गाँव के बाद नड्डा अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, दुर्ग्याणा मंदिर और राम तीरथ गए। भाजपा के एक नेता ने कहा कि नड्डा के अमृतसर में राज्य के पार्टी नेतृत्व से मिलने की भी उम्मीद है। 

Web Title: BJP National President Jagat Prakash Nadda met Shiromani Akali Dal (SAD) patron Parkash Singh Badal, in Bathinda

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे