लाइव न्यूज़ :

संसद भवन परिसर में धरना पर बैठे भाजपा सांसद, कहा- ममता बनर्जी से बंगाल को बचाओ, महिलाओं के खिलाफ हिंसा बंद करो

By भाषा | Updated: February 7, 2020 13:43 IST

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने संवाददाताओं से कहा कि बंगाल के लोगों ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री चुना, वह महिला हैं लेकिन यह दुख की बात है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप घोष ने आरोप लगाया कि बंगाल में संविधान पर लगातार चोट की जा रही है और लोकतंत्र नाम की चीज नहीं बची है। संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देने वाले भाजपा सांसदों में दिलीप घोष, लाकेट चटर्जी, सौमित्र खान आदि शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं अत्याचार के मामलों में वृद्धि का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।

पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर संवैधानिक व्यवस्था पर चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने संवाददाताओं से कहा कि बंगाल के लोगों ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री चुना, वह महिला हैं लेकिन यह दुख की बात है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के रूप में संविधान की शपथ ली है लेकिन वह सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही हैं। घोष ने आरोप लगाया कि बंगाल में संविधान पर लगातार चोट की जा रही है और लोकतंत्र नाम की चीज नहीं बची है।

संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देने वाले भाजपा सांसदों में दिलीप घोष, लाकेट चटर्जी, सौमित्र खान आदि शामिल हैं। भाजपा सांसद अपने हाथों में तख्तियां लिये हुए थे जिन पर ‘लोकतंत्र बचाओ, ’ महिलाओं के खिलाफ हिंसा बंद करो’ के नारे लिखे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की असम यात्रा के समय को लेकर विपक्ष की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर घोष ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्ष ने केवल आश्वासन देकर और गुमराह कर राज किया और समस्याएं पैदा कीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जमीनी स्तर पर समस्याओं का पता लगाने, कार्यकर्ताओं से चर्चा करने और उनका समाधान निकालने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के प्रयासों के कारण ही पूर्वोत्तर के सभी संगठन बात कर रहे हैं और समझौता कर रहे हैं ताकि समस्याओं का निदान हो सके।

टॅग्स :संसदसंसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकातानरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा