लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने पर भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा देंगे 11000 रु इनाम

By भाषा | Updated: April 25, 2020 17:09 IST

भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने घोषणा की है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने वाले को 11 हजार रूपये इनाम देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने वाले को 11 हजार रूपये इनाम मिलेगा। लोगों को अपनी यात्रा संबंधी जानकारी प्रशासन को मुहैया करानी चाहिए।

बलिया: भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने घोषणा की है कि वह विदेश या देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने की जानकारी छिपाने और कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देंगे।

कुशवाहा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने या देश-विदेश में यात्रा की जानकारी छिपाने तथा जांच नहीं कराने वालों के बारे में सूचित करने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

भाजपा के सलेमपुर से सांसद कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को काबू करने के लिए पूरे देश में लागू बंद के बीच कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था और उन्होंने जांच नहीं कराई है।

उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी यात्रा संबंधी जानकारी प्रशासन को मुहैया करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा की जानकारी छुपाने वाले या जांच नहीं कराने वाले लोगों के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति को वह 11 हजार रुपये का इनाम देंगे। कुशवाहा ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। भाजपा सांसद ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्टर भी जारी किया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा