लाइव न्यूज़ :

भूमिपूजन के मुहूर्त को लेकर दिग्विजय सिंह ने किया सवाल तो बीजेपी नेता ने दिया जोरदार जवाब, कहा- ये राम बनाम रोम भक्ति की लड़ाई

By सुमित राय | Updated: August 3, 2020 14:31 IST

बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने दिग्विजय सिंह को भूमि पूजन के मुहूर्त को लेकर सवाल खड़ा करने पर जोरदार जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने दिग्विजय सिंह को जोरदार जवाब दिया है। दिग्विजय सिंह ने भूमि पूजन के मुहूर्त को लेकर सवाल उठाया था।

अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के मुहूर्त को लेकर सवाल खड़ा करने पर बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने दिग्विजय सिंह को जोरदार जवाब दिया है। राकेश सिन्हा ने कहा कि वास्तव में यह पूरी लड़ाई रोम बनाम राम भक्ति की लड़ाई है और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के नेता इसके कर्ताधर्ता हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मोदीजी आप अशुभ मुहूर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं?

इसके बाद राकेश सिन्हा ने दिग्विजय सिंह को जवाब देते हुए कहा कि जिस तरह कपिल सिब्बल ने कोर्ट में राम मंदिर न बनने देने के लिए रोड़ा अटकाया था, वैसे ही दिग्विजय सिंह भूमि पूजन में विघ्न डालने की कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह का यह वही एजेंडा है जिसके तहत कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी के नेतृत्व में राम मंदिर का विरोध कर रही है।

राकेश सिन्हा ने कहा, "मैं दिग्विजय सिंह से पूछना चाहता हूं कि जो लाखों लोग करोना से संक्रमित हुए हैं बहुत सारे लोग दिवंगत भी हुए हैं क्या वह सनातन द्रोही लोग थे। जिस प्रकार से उन्होंने माननीय गृह मंत्री अमित शाह या उत्तर प्रदेश के एक नेता के निधन पर सवाल उठाया है और उसको राम जन्मभूमि के मुहूर्त से जोड़ा है वह अंधविश्वास फैलाने का एक बहुत बड़ा उदाहरण है।"

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था, "मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूं 5 अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है, अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।"

दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक 11 ट्वीट किए और भूमिपूजन के मुहूर्त को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "मोदीजी आप अशुभ मुहूर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगीजी आप ही मोदीजी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यों तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं?"

टॅग्स :दिग्विजय सिंहराम मंदिरअयोध्याअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा