लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद निशिकांत दूबे ने कहा- दो से तीन वर्षों में आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार

By भाषा | Updated: June 13, 2020 04:59 IST

सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये की विकास योजनाएं चल रही हैं और यहां आईआईटी, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग सहित अन्य शिक्षण संस्थान खुले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिशिकांत दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके।निशिकांत दूबे ने कहा कि चीन सहित अन्य देशों से आ रही कंपनियों में काफी ज्यादा रोजगार सृजित होंगे।

गोड्डा: भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने आज कहा कि आगामी दो से तीन वर्षों में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इतना ही नहीं, चीन सहित अन्य देशों से आ रही कंपनियों में इतने रोजगार सृजित होंगे कि भारत दूसरे देशों के बेरोजगारों को रोजगार देने में भी सक्षम होगा।’’

उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये की विकास योजनाएं चल रही हैं और यहां आईआईटी, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग सहित अन्य शिक्षण संस्थान खुले हैं जिससे रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं ।

उन्होंने कोरोना महामारी के बाद बेरोजगारी की आशंका का जिक्र करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके और उनका पलायन नहीं हो।  

बता दें कि देश भर में कोरोना का मामला लगातार बढ़ रहा है। दुनिया में भारत का स्थान चौथा हो गया है। इस समय देश में कुल मरीज 301,579 हो गए हैं और मरने वाले की संख्या 8,553 है।

महाराष्ट्र में COVID19 मामलों की कुल संख्या 1 लाख को पार हो गई है, आज 3493 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1,01,141 हो गई है। मरने वालों की कुल संख्या 3717 हो गई है।

टॅग्स :इंडियाइकॉनोमीबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा