लाइव न्यूज़ :

गुजरात पहुंचे BJP विधायकों का अशोक गहलोत सरकार पर आरोप, अपने पक्ष में मतदान के लिए बना रही है दबाव

By अनुराग आनंद | Updated: August 8, 2020 18:56 IST

राजस्थान के कई भाजपा विधायक गुजरात पहुंच गए हैं। सभी विधायक यहां अगले दो दिनों तक रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सूत्रों का कहना है कि सभी विधायक एक रिसॉर्ट में रुकेंगे और सोमनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।इन विधायकों को हवाईअड्डे तक छोड़ने आए विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि वे लोग अपनी मर्जी से तीर्थाटन पर जा रहे हैं।भाजपा विधायकों ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत के पास बहुमत नहीं है और सरकार बीजेपी विधायकों को मानसिक रूप से परेशान कर रही है।

नई दिल्ली:राजस्थान से गुजरात पहुंचे बीजेपी विधायक निर्मल कुमावत ने पोरबंदर हवाई अड्डे के बाहर कहा कि हमारे साथ और भी विधायक जुड़ेंगे। राजस्थान में कांग्रेस सरकार हमें उनके पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव डाल रही है। हम अगले 2 दिनों तक यहां रहेंगे। 

इसके साथ ही विधायकों ने कहा कि राजस्थान में बहुत सारी राजनीतिक गतिविधियां हो रही हैं। सीएम अशोक गहलोत के पास बहुमत नहीं है और सरकार बीजेपी विधायकों को मानसिक रूप से परेशान कर रही है। इन परिस्थितियों में हमारे 6 विधायक सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने आए हैं।

भाजपा विधायकों ने बाड़ेबंदी से किया इनकार-

बता दें कि राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी के दर्जन भर विधायक गुजरात चले गए हैं। इनमें से छह विधायक शनिवार को चार्टर विमान से पोरबंदर के लिए रवाना हुए। हालांकि पार्टी के नेताओं ने अपने विधायकों को किसी एक जगह जगह रखकर 'बाड़ेबंदी' करने जैसी किसी स्थिति से इनकार किया है।

इससे पहले भाजपा के 12 से अधिक विधायक शुक्रवार को गुजरात गए थे। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि छह यात्रियों को लेकर एक चार्टर विमान शनिवार को गुजरात में पोरबंदर के लिए रवाना हुआ। विमान में भाजपा विधायकों निर्मल कुमावत, गोपीचंद मीणा, जब्बार सिंह सांखला, धर्मेंद्र मोची और गुरदीप शाहपीनी के होने की सूचना है।

विधायक स्वेच्छा से तीर्थाटन पर गए हैं: भाजपा

भाजपा सूत्रों का कहना है कि सभी विधायक एक रिसॉर्ट में रुकेंगे और सोमनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इन विधायकों को हवाईअड्डे तक छोड़ने आए विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि वे लोग अपनी मर्जी से तीर्थाटन पर जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पुलिस और प्रशासन भाजपा के कुछ विधायकों को परेशान कर रहा है... विधायक स्वेच्छा से तीर्थाटन पर गए हैं।’’

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के दर्जन भर विधायक शुक्रवार को अहमदाबाद के पास एक रिसॉर्ट पहुंचे हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी विधायकों को जानकारी है कि जल्द ही विधायक दल की बैठक होने वाली है, और सभी उसमें शामिल होंगे। पूनियां के अनुसार बाड़ाबंदी का शब्द कांग्रेस के लिए ही उचित है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के 12 लोग या कुछ लोग कहीं घूमने चले गए तो वह इतना बड़ा मुद्दा हो गया?'’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की मौजूदा सरकार के लोग सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर भाजपा विधायकों के बारे में अफवाह और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ‘‘हमारा विधायक दल पूरी तरह से एक है।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा