लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन पर बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा- चिकन बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की हो रही है साजिश

By विनीत कुमार | Updated: January 10, 2021 13:49 IST

बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने अपने एक बयान में आंदोलन कर रहे किसानों की तुलना आतंकियों और चोर-लूटेरों से की है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये आंदोलन कर रहे लोग चिकन बिरयानी खाकर देश में बर्ड फ्लू फैलाने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान आंदोलन पर राजस्थान से बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने दिया है विवादित बयानमदन दिलावर ने आंदोलन कर रहे किसानों की तुलना आतंकियों से की, बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश की कही बात मदन दिलावर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस ने कहा- ये बयान बीजेपी की सोच दिखाती है

कृषि बिलों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच बीजेपी के राजस्थान के एक विधायक ने विवादित बयान दिया है। बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने कहा है कि ये किसान पिकनिक मना रहे हैं। यही नहीं विधायक ने साथ ही कहा कि ये किसान आंदोलन के बीच चिकन बिरयानी खाकर देश में बर्ड फ्लू फैलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं।  

मदन दिलावर का ये बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल है। दिलावर इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, 'वे चिकन बिरयानी खा रहे हैं, काजू-बादाम फ्रूट्स खा रहे हैं। सब तरह के ऐशो-आराम कर रहे हैं और भेष बदल-बदल कर वहां आ रहे हैं। इसमें कुछ आतंकवादी भी हो सकते हैं। चोर-लूटेरे भी हो सकते हैं। ये सभी देश को बर्बाद करना चाहते हैं।'

यही नहीं मदन दिलावर ने कहा कि सरकार अगर इन आंदोलनकारियों को मनाकर या फिर शक्ति का इस्तेमाल कर जल्द नहीं हटाती है तो देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप और बढ़ सकता है।

मदन दिलावर के इस बयान पर प्रतिक्रियाएं भी आने लगी और विपक्षी पार्टियों ने हमला बोला है। राजस्थान कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ऐसे बयान बीजेपी की सोच को बताती है। उन्होंने कहा, 'जिस अन्नदाता ने आपके पेट में अन्न पहुंचाया उनके आंदोलन को आप पिकनिक बता रहे हैं, बर्ड फ्लू के लिए ज़िम्मेदार बता रहे हैं?' 

इस बीत बता दें कि सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन में भाग ले रहे पंजाब के 40 वर्षीय एक किसान ने शनिवार शाम को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। किसान अमरिंदर सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले का निवासी था। उसे सोनीपत के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इससे पहले तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से जारी आंदोलन को समाप्त करने के लिए सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच आठवें दौर की बातचीत भी शुक्रवार को बेनतीजा रही। 

सरकार ने जहां कानूनों को निरस्त करने की मांग खारिज कर दी तो वहीं किसानों ने कहा कि उनकी लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रहेगी। अब अगली बैठक 15 जनवरी को होनी है।

टॅग्स :किसान आंदोलनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा