लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस का हमला, कहा- अगर गोडसे जिंदा होता तो बीजेपी उसे भी चुनाव में खड़ा कर देती

By भाषा | Updated: April 21, 2019 13:31 IST

जमानत पर चल रही ठाकुर अपने बयान को लेकर निशाने पर है कि तत्कालीन महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दल के प्रमुख करकरे 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में इसलिए मारे गए क्योंकि मालेगांव विस्फोट की जांच के समय उन्हें ‘यातनाएं’ देने के लिए उन्होंने करकरे को श्राप दिया था।

Open in App

महाराष्ट्र कांग्रेस ने मालेगांव विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव का टिकट देने पर भाजपा पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि अगर महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे जीवित होता तो सत्तारूढ़ पार्टी उसे भी चुनाव में खड़ा कर देती।जमानत पर चल रही ठाकुर अपने बयान को लेकर निशाने पर है कि तत्कालीन महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दल के प्रमुख करकरे 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में इसलिए मारे गए क्योंकि मालेगांव विस्फोट की जांच के समय उन्हें ‘यातनाएं’ देने के लिए उन्होंने करकरे को श्राप दिया था।महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, ‘‘भाजपा बेशरमी से ऐसे व्यक्ति की उम्मीदवारी का समर्थन कर रही है जो आतंकवाद और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की आरोपी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जवानों के बलिदान पर वोट मांग रहे भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को उनके बयान के बाद देश से माफी मांगने की जरुरत महसूस नहीं हुई।’’उन्होंने करकरे के खिलाफ टिप्पणियों के बाद आक्रोश के बावजूद ठाकुर को ना हटाने के लिए भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि यह दिखाता है कि पार्टी ‘‘आतंकवाद का समर्थन’’ करती है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा