लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने प्रियंका गांधी और हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, भगवा वस्त्रों पर विवादित टिप्पणी करने का है मामला

By भाषा | Updated: December 19, 2019 05:58 IST

भाजपा ने वीडियो फुटेज भी जारी किया जिसमें सोरेन देश में महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर बोलने के दौरान भगवा वस्त्रों पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करते दिख रहे हैं।

Open in App

भाजपा ने हिंदू धर्म पर झामुमो नेता हेमंत सोरेन के कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर उनके और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ बुधवार को झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने पाकुड़ में एक चुनाव रैली में यह टिप्पणी की। भाजपा ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि रैली में सोरेन ने एक भड़काऊ भाषण दिया, जो न सिर्फ झारखंड के लोगों, बल्कि देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करता है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘मंच पर मौजूद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (वाड्रा) ने न तो सोरेन को विवादास्पद भाषण देने से रोका और न ही इसकी सार्वजनिक रूप से निंदा की।’’ पार्टी ने मुख्य चुनाव अधिकारी से उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने और उन्हें दंडित करने का अनुरोध किया है, ताकि कांग्रेस या झामुमो से कोई अन्य नेता भविष्य में धर्म पर इस तरह की आहत करने वाली बात नहीं बोलेगा।

भाजपा ने वीडियो फुटेज भी जारी किया जिसमें सोरेन देश में महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर बोलने के दौरान भगवा वस्त्रों पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करते दिख रहे हैं। प्रियंका ने पाकुड़ में सोरेन के बाद रैली को संबोधित किया था, जहां 20 दिसंबर को पांचवें और अंतिम चरण का मतदान है।

टॅग्स :प्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'संचार साथी' ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, बोलीं- "देश को तानाशाही में बदलने की कोशिश"

भारतसंजय भंडारी मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

भारतBihar Elections 2025: चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने मंच से "ज्ञानेश कुमार ....चोर है..." का नारा लगवाया

भारतबिहार में 10 रैली कर 243 सीट को मथेंगे पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और नड्डा की 25-25 जनसभाएं, मैदान में राहुल और प्रियंका गांधी

भारत85 साल बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, सोनिया और प्रियंका गांधी अनुपस्थित रहीं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा