लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच BJP नेता ने किया दावा, दो दिन में गिर जाएगी कुमारस्वामी सरकार

By भाषा | Updated: January 16, 2019 05:28 IST

मीडियाकर्मियों ने उस आलीशान होटल में घुसने का नाकाम प्रयास किया जहां कर्नाटक के कुछ कांग्रेसी विधायकों को रखा गया है। इस पांच सितारा रिजार्ट की सुरक्षा बढा दी गई है जहां दो निर्दलीय और कथित रूप से कांग्रेस के चार विधायक मौजूद हैं।

Open in App

कर्नाटक की कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार से दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद, महाराष्ट्र से भाजपा के एक मंत्री ने मंगलवार को दावा किया कि कुमारस्वामी नीत सरकार दो दिन में ‘‘गिर जाएगी।’’ जल संरक्षण, प्रोटोकॉल और ओबीसी मंत्री राम शिंदे ने ये टिप्पणियां कर्नाटक में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच की हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कर्नाटक की जनता ने (2018 में) भाजपा के समर्थन में जनादेश दिया था, लेकिन हम (सरकार बनाने से) कुछ अंकों से कम रह गये। चूंकि कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन अस्थिर है, ऐसे में संकेत हैं कि (कुमारस्वामी) सरकार दो दिन में गिर जाएगी।’’ 

इस बीच, मीडियाकर्मियों ने उस आलीशान होटल में घुसने का नाकाम प्रयास किया जहां कर्नाटक के कुछ कांग्रेसी विधायकों को रखा गया है। इस पांच सितारा रिजार्ट की सुरक्षा बढा दी गई है जहां दो निर्दलीय और कथित रूप से कांग्रेस के चार विधायक मौजूद हैं।

मंगलवार की सुबह, कुछ मीडियाकर्मियों ने होटल में घुसने का प्रयास किया लेकिन वे होटल लॉबी से आगे नहीं बढ पाए। मुंबई के एक होटल में मौजूद दो विधायकों एच नागेश (निर्दलीय) और आर शंकर (केपीजेपी) ने कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई वाला को पत्र लिखकर अपना समर्थन तत्काल प्रभाव से वापस लेने के फैसले से अवगत कराया। इस पत्र ने राजनीतिक गरमागहमी बढा दी है।

कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार ने कहा था कि कांग्रेस के तीन विधायक ‘‘भाजपा के कुछ नेताओं की मौजूदगी में’’ मुंबई के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच, सात महीने पुरानी सरकार को लेकर अनिश्चितता की खबरों के बीच, कुमारस्वामी ने कहा है कि उनकी सरकार स्थिर है और वह ‘‘पूरी तरह से निश्चिंत हैं।’’ 

भाजपा ने सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका को देखते हुए अपने 104 विधायकों को हरियाणा के नूह जिले के एक रिजार्ट में ठहराया है।

उधर, कांग्रेस ने भाजपा पर महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के जरिये कमाए धन का इस्तेमाल कर्नाटक की कुमारस्वामी नीत सरकार को अस्थिर करने में करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक की सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा कि कर्नाटक के विकास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का ‘‘सत्ता की भूख’’ वाले चेहरे का पर्दाफाश कर दिया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटककांग्रेसएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा