लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता एकनाथ खड़से पार्टी से नाराज हैं, उन्हें मनाने की हरसंभव कोशिश की जा रहीः मुंगंटीवार

By भाषा | Updated: December 18, 2019 15:35 IST

विधान भवन के बाहर पत्रकारों से मुंगंटीवार ने बुधवार को कहा, ‘खड़से साहेब भाजपा नहीं छोड़ेंगे। हमारी पार्टी उनके डीएनए में है।’ उन्होंने कहा, ‘वह (खड़से) नाराज हैं लेकिन हम उन्हें भाजपा में बने रहने के लिए मना रहे हैं।’

Open in App
ठळक मुद्देभूमि सौदे में अनियमितता के आरोपों के चलते खड़से 2016 में इस्तीफा देने के बाद से ही पार्टी से खफा चल रहे हैं। इस साल राज्य विधानसभा चुनाव में टिकट ना देने पर पार्टी और उनके बीच विवाद और बढ़ गया था।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधीर मुंगंटीवार ने स्वीकार किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से पार्टी से नाराज हैं लेकिन उन्हें मनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि खड़से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते हैं। विधान भवन के बाहर पत्रकारों से मुंगंटीवार ने बुधवार को कहा, ‘‘ खड़से साहेब भाजपा नहीं छोड़ेंगे। हमारी पार्टी उनके डीएनए में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह (खड़से) नाराज हैं लेकिन हम उन्हें भाजपा में बने रहने के लिए मना रहे हैं। ’’

गौरतलब है कि भूमि सौदे में अनियमितता के आरोपों के चलते खड़से 2016 में इस्तीफा देने के बाद से ही पार्टी से खफा चल रहे हैं। इस साल राज्य विधानसभा चुनाव में टिकट ना देने पर पार्टी और उनके बीच विवाद और बढ़ गया था। पार्टी ने उनके जोर देने पर उनकी बेटी रोहिणी को टिकट दिया था लेकिन वह हार गई थी। इसके बाद खडसे ने पार्टी के कुछ नेताओं को अपनी बेटी की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा