भाजपा नेता एकनाथ खड़से पार्टी से नाराज हैं, उन्हें मनाने की हरसंभव कोशिश की जा रहीः मुंगंटीवार

By भाषा | Published: December 18, 2019 03:35 PM2019-12-18T15:35:32+5:302019-12-18T15:35:32+5:30

विधान भवन के बाहर पत्रकारों से मुंगंटीवार ने बुधवार को कहा, ‘खड़से साहेब भाजपा नहीं छोड़ेंगे। हमारी पार्टी उनके डीएनए में है।’ उन्होंने कहा, ‘वह (खड़से) नाराज हैं लेकिन हम उन्हें भाजपा में बने रहने के लिए मना रहे हैं।’

BJP leader Eknath Khadse is angry with the party, every effort is being made to convince him: Mungantiwar | भाजपा नेता एकनाथ खड़से पार्टी से नाराज हैं, उन्हें मनाने की हरसंभव कोशिश की जा रहीः मुंगंटीवार

खड़से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

Highlightsभूमि सौदे में अनियमितता के आरोपों के चलते खड़से 2016 में इस्तीफा देने के बाद से ही पार्टी से खफा चल रहे हैं। इस साल राज्य विधानसभा चुनाव में टिकट ना देने पर पार्टी और उनके बीच विवाद और बढ़ गया था।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधीर मुंगंटीवार ने स्वीकार किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से पार्टी से नाराज हैं लेकिन उन्हें मनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि खड़से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते हैं। विधान भवन के बाहर पत्रकारों से मुंगंटीवार ने बुधवार को कहा, ‘‘ खड़से साहेब भाजपा नहीं छोड़ेंगे। हमारी पार्टी उनके डीएनए में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह (खड़से) नाराज हैं लेकिन हम उन्हें भाजपा में बने रहने के लिए मना रहे हैं। ’’

गौरतलब है कि भूमि सौदे में अनियमितता के आरोपों के चलते खड़से 2016 में इस्तीफा देने के बाद से ही पार्टी से खफा चल रहे हैं। इस साल राज्य विधानसभा चुनाव में टिकट ना देने पर पार्टी और उनके बीच विवाद और बढ़ गया था। पार्टी ने उनके जोर देने पर उनकी बेटी रोहिणी को टिकट दिया था लेकिन वह हार गई थी। इसके बाद खडसे ने पार्टी के कुछ नेताओं को अपनी बेटी की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

Web Title: BJP leader Eknath Khadse is angry with the party, every effort is being made to convince him: Mungantiwar

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे