लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही है, दूसरे दल "वंशवाद" की राह पर चलने में मगनः नड्डा

By भाषा | Updated: August 28, 2019 12:34 IST

सभी संगठन एक वंश, व्यक्ति या परिवार से जुड़े हुए हैं। भाजपा इकलौती पार्टी है जिसमें परिवारवाद जैसा कुछ नहीं है। हमारे यहां सिर्फ कार्यकर्तावाद है। हमारे लिये कार्यकर्ता ही सर्वोच्च है।" अपनी बात को साबित करने के लिये, नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई शीर्ष नेताओं का हवाला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कार्यकर्ताओं को हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी देश में इकलौती पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता उन्हीं कार्यकर्ताओं के बीच से निकले हैं, वहीं दूसरे दल "वंशवाद" की राह पर चलने में मगन है।

नड्डा ने अंबाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग में सैंकड़ों पंजीकृत राजनीतिक दल हैं, इनमें से कुछ की पहचान क्षेत्रीय दलों की है तो कुछ की पहचान राष्ट्रीय दल की, लेकिन भाजपा को छोड़कर उनमें से कोई भी दल अपने कार्यकर्ताओं को बढ़ावा नहीं देता।

उन्होंने कहा, " ये सभी संगठन एक वंश, व्यक्ति या परिवार से जुड़े हुए हैं। भाजपा इकलौती पार्टी है जिसमें परिवारवाद जैसा कुछ नहीं है। हमारे यहां सिर्फ कार्यकर्तावाद है। हमारे लिये कार्यकर्ता ही सर्वोच्च है।" अपनी बात को साबित करने के लिये, नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई शीर्ष नेताओं का हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि ये सभी एक समय पार्टी कार्यकर्ता थे। नड्डा हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया। फिलहाल भाजपा के पास 48 सीटें हैं। 

टॅग्स :इंडियाहरियाणाजेपी नड्डाअमित शाहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा