लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का अभियान तेज किया, जानिए कारण

By भाषा | Updated: August 29, 2019 13:13 IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के.लक्ष्मण ने कहा, ‘‘राव अपनी बात से पीछे क्यों हट रहे हैं...क्यों वह मजलिस (एआईएमआईएम) से इतना भयभीत हो रहे हैं।’’ भाजपा आधिकारिक रूप से मुक्ति दिवस मनाने की मांग को लेकर कई साल से अभियान चला रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनिजाम के शासन वाले हैदराबाद राज्य का विलय 17 सितंबर 1948 को भारतीय संघ में हुआ था।भाजपा इस दिन को मुक्ति दिवस के रूप में मनाने की मांग कर रही है।

भाजपा ने 17 सितंबर को आधिकारिक रूप से हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का अपना अभियान तेज कर दिया है।

निजाम के शासन वाले हैदराबाद राज्य का विलय 17 सितंबर 1948 को भारतीय संघ में हुआ था और भाजपा इस दिन को मुक्ति दिवस के रूप में मनाने की मांग कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.लक्ष्मण ने कहा कि पार्टी अपनी मांग मनवाने के लिए राज्य की टीआरएस सरकार पर दबाव बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने अलग राज्य के लिए होने वाले प्रदर्शन के दौरान आधिकारिक रूप से मुक्ति दिवस मनाने की मांग की थी। वह जानना चाहते हैं कि राव इसमें दिलचस्पी क्यों नहीं ले रहे हैं।

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘राव अपनी बात से पीछे क्यों हट रहे हैं...क्यों वह मजलिस (एआईएमआईएम) से इतना भयभीत हो रहे हैं।’’ भाजपा आधिकारिक रूप से मुक्ति दिवस मनाने की मांग को लेकर कई साल से अभियान चला रही है।

उसने चंद्रशेखर राव सरकार पर वोट बैंक की राजनीति और एआईएमआईएम के प्रभाव में मांग स्वीकार नहीं करने के आरोप अक्सर लगाए हैं जो सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) की सहयोगी हैं।

लक्ष्मण ने इस मुद्दे को तेलंगाना के आत्म सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह जिनकी जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निरस्त किए जाने की वजह से एक और लौह पुरुष के तौर पर सराहना की जा रही है इस साल पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य की सत्ता में आई तो इस दिन को आधिकारिक रूप से मनाया जाएगा। 

टॅग्स :इंडियातेलंगानाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)के चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा