पूर्वोत्तर में भाजपा का कमल खिलाने वाले राम माधव को मिलेगी कर्नाटक चुनाव की अहम जिम्मेदारी

By भारती द्विवेदी | Published: April 5, 2018 11:17 PM2018-04-05T23:17:52+5:302018-04-05T23:17:52+5:30

फिलहाल राम माधव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी हैं।

BJP General SecretaryRam Madhav will play a bigger role in Karnataka elecation | पूर्वोत्तर में भाजपा का कमल खिलाने वाले राम माधव को मिलेगी कर्नाटक चुनाव की अहम जिम्मेदारी

पूर्वोत्तर में भाजपा का कमल खिलाने वाले राम माधव को मिलेगी कर्नाटक चुनाव की अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 5 अप्रैल: भाजपा के महासचिव राम माधव को पार्टी की तरफ से नई जिम्मेदारी दी जा रही है। खबरों की माने तो त्रिपुरा में मिली जीत के बाद पार्टी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राम माधव को कर्नाटक चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। हाल ही में पूर्वोत्तर में हुए चुनाव में भाजपा को बेहतरीन सफलता मिली है। राम माधव पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी हैं। राम माधव ने गुरूवार को बेंगलुरू में संघ के लोगों से मुलाकात भी की है। 


कौन हैं राम माधव

पूर्वोत्तर में भाजपा की पहुंचने बनाने वाले राम माधव मूलत आंध्र प्रदेश के अमलापुरम के रहने वाले हैं। उनका जन्म 22 अगस्त 1964 को हुआ था। । राम माधव इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं और उन्होंने आंध्र प्रदेश से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री ली। उनके पास कर्नाटका के यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैसूर से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हैं। 53 वर्षीय राम माधव भाजपा में आने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) से जुड़ें थे। साल 2003 में उन्हें एमजी वैद्य की जगह संघ का प्रवक्ता बनाया गया था। साल 2014 में भाजपा ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया। 

Web Title: BJP General SecretaryRam Madhav will play a bigger role in Karnataka elecation

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे