लाइव न्यूज़ :

बिहार बीजेपी पर कोरोना का कहर, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल संक्रमित, पत्नी और मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

By विनीत कुमार | Updated: July 15, 2020 13:39 IST

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को भी बीजेपी कार्यालय से जुड़े 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना संक्रमितपरिवार के कुछ लोग भी कोरोना पॉजिटिव, कल भी बीजेपी कार्यालय से जुड़े कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी मंजू चौधरी और मां की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के अनुसार सभी होम क्वारंटाइन में हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार संजय जायसवाल को सर्दी खांसी और हल्का बुखार था।

इससे पहले मंगलवार को बीजेपी पटना कार्यालय के 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसमें संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी, प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा और राधामोहन शर्मा शामिल थे। गौरतलब है कि पटना में बीजेपी ऑफिस को बंद कर दिया गया है। 

पटना शहर के बीर चंद पटेल मार्ग पर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय परिसर को सेनिटाइज किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी कार्यालय से जुड़े कोरोना संक्रमित पाए गए ज्यादातर लोगों में लक्षण नहीं हैं।

पार्टी की बैठक में हिस्सा लेते रहे थे संजय जायसवाल

संजय जायसवाल इन दिनों पार्टी की वर्चुअल रैली को लेकर पटना में लगातार पार्टी की बैठकों में शामिल हो रहे थे। बीजेपी कार्यालय से जुड़े 110 लोगों के कोरोना टेस्ट हाल में कराये गए थे। इसमें 74 के नतीजे मंगलवार को सामने आए थे। 

इस पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका कार्यालय कोरोना हॉटस्पॉट बन गया और वे डिजिटल रैलियों का आयोजन करने और संक्रमण फैलाने में व्यस्त रहे । तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि ये भाजपा नेता कौन से जमात के हैं।'

बिहार में कोरोना से अब तक 143 की मौत

बिहार में कोरोना के अब तक 18853 मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही 143 लोगों की मौत इस महामारी से हो चुकी है। कोरोना का संक्रमण पुलिस महकमे के अधिकारियों में भी फैलना शुरू हो चुका है। 

कोरोना के मंगलवार को जांच में पटना के दो सिटी एसपी कोरोना संक्रमित पाये गये। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दोनों संक्रमित अधिकारियों के संपर्क में रहे कर्मियों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी और उन्हें क्वारंटाइन में रहना होगा। 

इसके अलावा बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच से एक साथ 13 स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने की सूचना मिली है। इनमें पीएमसीएच के ईएनटी और आई विभाग के तीन डॉक्टर, दो पुरुष नर्स, माइक्रोबायोलॉजी विभाग का एक टेक्नीशियन, एक महिला सफाईकर्मी और पांच अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। आईजीआईएमएस में भी दो डॉक्टर समेत सात पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा