लाइव न्यूज़ :

भाजपा का सीएम ठाकरे पर हमला, ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’ हैं, सोनिया और पवार से लेते हैं मंजूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 19:45 IST

मुनगंटीवार ने कहा कि उन्हें कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाने वाले ठाकरे पर तरस आता है। प्रदेश के पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे उद्धव ठाकरे पर तरस आता है। एक समय जिनके चेहरे पर चमक होती थी अब वह चेहरा पीला पड़ गया है। यह संगत का असर है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, “लोगों ने आज एक “कठपुतली मुख्यमंत्री” को देखा है। उन्हें सोनिया गांधी और शरद पवार से बचना चाहिए।’’ भाजपा और शिवसेना के गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में क्रमशः 105 और 56 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बृहस्पतिवार को उद्धव ठाकरे को “कठपुतली मुख्यमंत्री” करार देते हुए कहा कि उन्हें कोई भी निर्णय लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की मंजूरी लेनी पड़ती है।

मुनगंटीवार नागपुर में विधान भवन के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे। यहां महाराष्ट्र विभानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। उन्होंने कहा, “ कांग्रेस और राकांपा ने एक कठपुतली मुख्यमंत्री चुना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले मुख्यमंत्री को सोनिया गांधी और शरद पवार से मंजूरी लेनी पड़ती है।

इसीलिए सदन में हमारे सवालों का जवाब देने के बजाय वह राष्ट्रीय मुद्दों की बात करते हैं जिन्हें सामान्यत: जनसभाओं में उठाया जाता है।’’ मुनगंटीवार ने कहा कि उन्हें कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाने वाले ठाकरे पर तरस आता है। प्रदेश के पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे उद्धव ठाकरे पर तरस आता है। एक समय जिनके चेहरे पर चमक होती थी अब वह चेहरा पीला पड़ गया है। यह संगत का असर है।

उन्होंने कहा, “लोगों ने आज एक “कठपुतली मुख्यमंत्री” को देखा है। उन्हें सोनिया गांधी और शरद पवार से बचना चाहिए।’’ गत 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में क्रमशः 105 और 56 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

हालांकि बाद में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद को साझा करने से इनकार करने पर शिवसेना ने भाजपा के साथ अपने तीन दशक लंबे राजनीतिक संबंध तोड़ लिए जिसके बाद राज्य में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया। अंततः उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस एक साथ आए। उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा