लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, जानिए किसे मिला मौका

By भारती द्विवेदी | Updated: April 8, 2018 23:37 IST

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बस एक महीना बचा है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: 12 मई को कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। सारी पार्टियों ने इस चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। समिति ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टार और के एस ईश्वरप्पा क्रमश : हुबली धारवाड़ सेंट्रल और शिमोगा विधानसभा क्षेत्रों से चुनावी मैदान में उतरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने आज रात मुलाकात करके उम्मीदवारों के नाम तय किए। वरिष्ठ पार्टी नेता जे पी नड्डा ने समिति की बैठक के बाद 72 उम्मीदवारों के नाम जारी किये। भाजपा ने अपने लोकसभा सदस्य बी श्रीरामुलू को भी चुनावी मैदान में उतारा है। 

उन 72 उम्मीदवारों के नाम, जिन्हें पहले लिस्ट में मौका मिला है-

1. निप्पानी-  शशिकला जॉली

2. अठानी-  लक्ष्मण सेवाड़ी

3. कागवाड़- बी.गौड़ा 

4. कुड़ाची (सुरक्षित)- पी. राजीव

5. रायबग (सुरक्षित)- दुर्योधन आईहोले

6. हुकेरी- उमेश कट्टी

7. अरभावी- बालाचंद्रा जे.

8. बेलागांव (ग्रामीण)- संजय पाटिल

9. बाईहोंगल- डॉ. विश्वासनाथ पाटिल

10. सौदत्ती यल्लाम्मा- आनंद विश्वनाथ मम्मानी

11. मुढोल (सुरक्षित)- गोविंद करजोल

12. मुड्डेबिहाल - एस पाटिल नादाहाली

13. बब्लेश्वर- विजूगौड़ा पाटिल

14. बिजापुर सिटी- बासवाना पाटिल

15. सिन्डगी- रमेश भूसनौर

16. अफजलपुर- मल्लिकयाह् गुट्टेदार

फिलहाल कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में बीएस येदियुरप्पा को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा