BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, यूपी से अरुण सिंह को मिला टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 27, 2019 03:29 PM2019-11-27T15:29:11+5:302019-11-27T15:34:20+5:30

झारखंड भाजपा ने आज ही रांची में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ने आगामी  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और अर्जुन मुंडा इस मौके पर मौजूद थे।

bjp announce two candidates name for upper house of parliament | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, यूपी से अरुण सिंह को मिला टिकट

BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, यूपी से अरुण सिंह को मिला टिकट

Highlightsझारखंड चुनावों के लिए बीजेपी बुधवार को जारी करेगी अपना घोषणापत्र। झारखंड चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में होने हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पार्टी ने अरुण सिंह को उत्तर प्रदेश से और सीके रामामुर्ति को कर्नाटक से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा आपको बता दें कि झारखंड भाजपा ने आज ही रांची में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ने आगामी  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है। गौरतलब है कि उच्च सदन से समाजवादी पार्टी की तंजीन फातिमा के इस्तीफे से उत्तर प्रदेश की सीट खाली हुई है और इस सीट के लिये सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है । वहीं के सी राममूर्ति हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं ।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और अर्जुन मुंडा इस मौके पर मौजूद थे।

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल तीन जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें।

वह पूर्वाह्न 11 बजे नगरउंटारी में, अपराह्र एक बजे सिद्धनाथ नगर में और अपराह्र दो बजे मेराल में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सांसद मनोज तिवारी दोपहर 12 बजे बरवाडीह में, अपराह्र एक बजे कांडी में और अपराह्र तीन बजे तरहसी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 

झारखंड की 81 सीटों के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होना है और रघुबर दास की अगुवाई में बीजेपी की नजरें सत्ता में लगातार दूसरी वापसी करने पर है। झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Web Title: bjp announce two candidates name for upper house of parliament

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे