लाइव न्यूज़ :

'BJP और RSS राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं राम मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल'

By भाषा | Updated: November 5, 2018 04:45 IST

भाजपा के एक सासंद द्वारा राम मंदिर निर्माण के वास्ते निजी सदस्य विधयेक लाने की योजना बनाने का उल्लेख करते हुए सिंघवी ने कहा, ‘‘1992 के बाद हर चुनाव में वे (भाजपा और आरएसएस) यह मुद्दा उठाते हैं। चुनाव जब खत्म हो जाता है तब वे भगवान राम का वनवास कर देते हैं।’’ 

Open in App

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार (4 नवंबर) को कहा कि भाजपा और आरएसएस हर चुनाव से पहले अयोध्या के रामजन्मभूमि विवाद को उठाते हैं और चुनाव बीत जाने के बाद वे भगवान राम का वनवास कर देते हैं। उन्होंने सत्तारुढ़ दल पर प्रहार किया और कहा कि उसने राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर भगवान का अपमान किया है।

भाजपा के एक सासंद द्वारा राम मंदिर निर्माण के वास्ते निजी सदस्य विधयेक लाने की योजना बनाने का उल्लेख करते हुए सिंघवी ने कहा, ‘‘1992 के बाद हर चुनाव में वे (भाजपा और आरएसएस) यह मुद्दा उठाते हैं। चुनाव जब खत्म हो जाता है तब वे भगवान राम का वनवास कर देते हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें शर्मिंदा होना चाहिए क्योंकि उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल किया और भगवान का अपमान किया। तथ्य यह है कि यह मुद्दा कुछ नहीं बल्कि उनके लिए एक राजनीतिक औजार है।’’ 

कुछ भाजपा नेताओं द्वारा राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अध्यादेश लाने की मांग करने पर सिंघवी ने सवाल किया कि भाजपा ने अपने पिछले चार साल के शासन में ऐसा अध्यादेश लाने पर विचार क्यों नहीं किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस आज के युग की मंथरा और भाजपा कैकेयी है। कैकेयी ने भगवान राम को 14 साल के लिए वन में भेजा था लेकिन मंथरा और कैकेयी की इस जोड़ी ने भगवान राम को 30 साल से वनवास में रखा है।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा