लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में BJP ने रखा 25 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य, विधानसभा के लिए बनाया ये प्लान

By भाषा | Updated: September 14, 2018 20:19 IST

पार्टी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि बैठक में आगामी आम चुनाव में राजनीतिक विरोधियों से लड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई और जमीनी स्तर से लेकर विभिन्न स्तरों पर पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आकलन किया गया तथा इसे मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Open in App

कोलकाता, 14 सितंबर: भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने 2019 में आम चुनाव में 25 लोकसभा सीट जीतने और 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्ता में आने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाम दलों और कांग्रेस को पछाड़कर पश्चिम बंगाल में पहले ही मुख्य विपक्षी दल बन चुकी है।

घोष ने यहां पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा, ‘‘राज्य में लोग ममता बनर्जी की जनविरोधी नीतियों से अप्रसन्न हैं और वे विकल्प की ओर देख रहे हैं, जो हम उपलब्ध कराएंगे।’’

पार्टी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि बैठक में आगामी आम चुनाव में राजनीतिक विरोधियों से लड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई और जमीनी स्तर से लेकर विभिन्न स्तरों पर पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आकलन किया गया तथा इसे मजबूत करने पर जोर दिया गया।

घोष ने कहा, ‘‘हम 2019 के आम चुनाव को बंगाल में सेमी फाइनल के रूप में ले रहे हैं। हमारा लक्ष्य राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 25 पर जीत दर्ज करना है। राज्य में 2021 का विधानसभा चुनाव हमारा फाइनल होगा। हमें ममता बनर्जी सरकार को हराकर राज्य में हर हाल में जीत दर्ज कर सत्तारूढ़ होना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की राजनीति में हमारे उभार से चिंतित सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हमसे लड़ने के लिए शायद कांग्रेस से हाथ मिला लेगी, लेकिन इससे भी उन्हें मदद नहीं मिलेगी।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा