लाइव न्यूज़ :

बीजेपी स्थापना दिवस: पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर अमित शाह तक का जानें क्या है आज का प्लान

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 6, 2018 13:33 IST

भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष थे।

Open in App

नई दिल्ली, 6 अप्रैल:  भारतीय जनता पार्टी का आज ( 6 अप्रैल शुक्रवार) को 38वां स्थापना दिवस है। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष थे। भाजपा, 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ का ही नया रूप है।

क्या प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का प्लान 

बीजेपी स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को नमो ऐप के जरिए 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दि्ल्ली, त्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और सारण (बिहार) की शामिल हैं। पीएम मोदी पार्टी की 734 जिला इकाइयों के अध्यक्षों से भी मिलेंगे ।

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा,, 'देश को बेहतर और मजबूत करने की दिशा में समर्पित व भाजपा को बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के त्याग और उनकी वीरता को हम गौरव से याद करते हैं।'

अमित शाह का क्या है प्लान 

अमित शाह मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।  शाह जिस रैली को संबोधित करने वाले हैं उसमें 3 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 28 ट्रेनों और 5 हजार बसों से देश के कई हिस्सों से कार्यकर्ता मुंबई पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में अमित शाह के अलावा केंद्रीय नौवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य बीजेपी इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटील और अन्य शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

यह भी पढ़ें- सलमान खान के वकील को मिली धमकी- बेल के लिए अप्लाई किया तो मारे जाओगे

अन्य बीजेपी नेताओं के प्लान

बीजेपी संसदीय दल की बैठक भी है। इसमें पीएम मोदी के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह समेत कई मंत्री और सांसद शामिल हो रहे हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा