लाइव न्यूज़ :

बिहार: पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमत के खिलाफ RJD ने निकाला आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है

By अनुराग आनंद | Updated: June 25, 2020 16:03 IST

RJD ने पेट्रोल व डीजल की कीमत में हो रही वृद्धि के खिलाफ पटना के सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देविरोध प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव व तेजप्रताप यादव ने चलाई साइकिल। पिछले 19 दिनों में डीजल की कीमत कुल 10.63 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है। इन्हीं 19 दिनों में पेट्रोल 8.66 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

नई दिल्ली:बिहार में विधान सभा चुनाव 2020 से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच पेट्रोल व डीजल की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ राजद नेता तेजप्रताप यादव व तेजस्वी यादव सड़क पर उतर गए हैं।

तेजप्रताप यातव ने सांकेतिक तौर पर ट्रैक्टर में रस्सी लगाकर खींचते हुए यह दिखाने का प्रयास किया कि डीजल की कीमत से किसानों के लिए अब ट्रैक्टर चलाना मुश्किल हो गया है। इससे किसानों के जीवन पर बड़ा असर पड़ा है। 

वहीं, राजद के कई नेता बाइक को ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। इस प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव ने पेट्रोल व डीजल की आसमान छू रही कीमत को लेकर कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने ये कहा-

बता दें कि प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल के दाम पेट्रोल के दाम से ज्यादा हो गए हैं। यह अद्भुत है। मोदी हैं तो मुमकिन है। कोरोना के चलते पहले ही लोग परेशान थे। गरीबों की रोजी-रोटी छिन गई। लोग बेरोजगार हुए हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी जनता कोरोना के कहर से उबर भी नहीं पाई थी कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर महंगाई का बोझ डाल दिया। महंगाई की यह मार सहना जनता के वश में नहीं है। सभी जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं तो सभी चीजों के दाम बढ़ जाते हैं। 

बिहार में पेट्रोल व डीजल की कीमत-

पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले 18 दिन से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में डीजल की कीमत 79.88 रुपए और पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपए प्रति लीटर हो गई। पटना में अभी डीजल पेट्रोल से सस्ता है।

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 82.85 रुपए और डीजल की कीमत 76.70 रुपए प्रति लीटर है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावबिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा