लाइव न्यूज़ :

70 साल के हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पीएम मोदी, तेजस्वी यादव ने दी बधाई, जानें क्या कहा...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2021 14:52 IST

नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। वह बिहार में जनता दल (यू), भाजपा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव में राजग की जीत के बाद सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से पटना की सड़कों पर कई बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।सूबे की सियासत के चाणक्य कहे जाने वाले नीतीश कुमार आज 70 साल के हो गए हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 70वां जन्मदिन मनाया गया। जदयू नेता और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और केक काटा।

नीतीश कुमार खुद बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। ऐसे में विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले सदन में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की तरफ से नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी गई। इसके बाद सदन में नीतीश कुमार को बधाई देने का तांता लग गया। 

पीएम मोदी ने बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’

पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इधर, पटना में जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर महिला जदयू मंत्री, विधायक, नेता और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 70 पाउंड का केक काटा। राज्यभर में जदयू के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर विकास दिवस मना रहे हैं।

कई कार्यक्रम का आयोजन

बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक अपने-अपने बूथ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना करने और खुशियां मनाने के साथ ही और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा कर बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा भी कार्यक्रम किया जा रहा है।

नीतीश कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा

नीतीश कुमार के जन्मदिन पर विकास दिवस मना रहा युवा एवं छात्र जदयू नई पीढ़ी को नीतीश कुमार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराने की मुहिम शुरू कर रहा है। वहीं, 70वां जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से पटना की सड़कों पर कई बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।

नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें कई हस्तियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नीतीश सरकार पर हमलावर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सुखी और दीघार्यु जीवन की कामना करता हूं।

पहली बार 1977 में विधानसभा चुनाव हरनौत से लड़ा

उल्लेखनीय है कि सूबे की सियासत के चाणक्य कहे जाने वाले नीतीश कुमार आज 70 साल के हो गए हैं। 1 मार्च 1951 को पटना जिला के बख्तियारपुर में जन्मे ‘मुन्ना’ जिसे आज देश और दुनिया नीतीश कुमार के नाम से जानती है। छात्र राजनीति में आने के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार 1977 में विधानसभा चुनाव हरनौत से लड़ा, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

इसके बाद 1980 में एक बार फिर हरनौत से उन्‍हें शिकस्त मिली, लेकिन नीतीश कुमार ने हिम्मत नहीं हारी।आखिरकार 1985 में हरनौत से नीतीश कुमार शानदार जीत हासिल की और विधायक बने। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, केन्द्र में मंत्री पद से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने का उनका लंबा सियासी सफर कम रोचक नहीं रहा।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनानरेंद्र मोदीतेजस्वी यादवजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा